फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the absence of a watchman in the town park, mischievous elements are damaging the plants

Fatehabad News: टाउन पार्क में चौकीदार न होने से पौधे को नुकसान पहुंचा रहे शरारती तत्व

Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to the absence of a watchman in the town park, mischievous elements are damaging the plants
टाउन पार्क में तोडे गए पौधे। संवाद
टोहाना। शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क देखभाल के अभाव में बदहाल हो रहा है। चौकीदार की व्यवस्था न होने से शरारती तत्व पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पार्क की सुंदरता कम हो रही है।
विज्ञापन

पार्क में लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। सूर्य ढलते ही यहां पर अंधेरा छा जाता है। इससे यहां पर सैर करने आने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण यहां कभी भी कोई वारदात हो सकती है, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय भी सुबह के समय बंद मिलते हैं। इससे टहलने आने वाले नागरिकों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी असुविधा होती है। पार्क में पहुंचे रमेश कुमार, विजेंद्र और मनीष ने बताया कि नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहीद के नाम पर बना यह पार्क बदहाली की ओर बढ़ रहा है। यहां पर नियमित चौकीदार की मांग पहले भी उठ चुकी है, लेकिन फिर भी नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed