फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to lack of budget for Swachh Bharat Mission, the city council administration could not purchase dustbins.

Fatehabad News: स्वच्छ भारत मिशन में बजट नहीं आया तो डस्टबिन खरीद नहीं कर पाया नगर परिषद प्रशासन

Tue, 19 Nov 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of budget for Swachh Bharat Mission, the city council administration could not purchase dustbins.
फतेहाबाद। शहर को स्वच्छ बनाने का नगर परिषद प्रशासन बेशक दावे कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि मुख्य बाजार और चौक-चौराहों व वार्डों में डस्टबिन ही नहीं है। पांच साल पहले प्लास्टिक डस्टबिन की खरीद हुई थी लेकिन वह टूट गए और जहां लगाए गए थे वहां से गायब हो चुके हैं। करीब एक साल से नगर परिषद प्रशासन डस्टबिन खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का दावा कर रहा है लेकिन खरीद नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बजट ही नहीं आया है। इसी के चलते खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बताया ये भी जा रहा है कि बजट को लेकर डिमांड ही नहीं की गई है। डिमांड के बाद ही बजट जारी होता है। वहीं जैम पोर्टल भी लॉगइन न होना कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पासवर्ड भूल चुके हैं। हालांकि ईओ सुरेंद्र का कहना है कि बजट आने के बाद जब खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो जैम पोर्टल को तो लॉगइन करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


खुले में फेंका जा रहा है साइट पर कचरा
डस्टबिन न होने के चलते खुले में कचरा संग्रह स्थल पर दुकानदारों द्वारा फेंका जा रहा है। हालात ये है कि शहर के शिवालय मार्केट के सामने, भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने, पुराना एसडीएम निवास के सामने, बीघड़ रोड आदि जगहों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नगर परिषद कर्मचारी जिस दिन छुट्टी पर होते हैं और सफाई नहीं होती है तो सड़क पर कचरे के ढेर लग जाते हैं। रविवार को हंस मार्केट में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सालों के स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम (उत्तर भारत में)
शहर 2023 2022 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 42
13 27 30 177 191
टोहाना 84
21 60 26 329 289
भूना 174 116 178 105 399 172
रतिया 142
62 130 137 984 572
जाखल 375
303 552 000 000 000

स्वच्छता सर्वेक्षण में कट सकते है नंबर
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर टीम दुकानदारों का फीडबैक लेगी और व्यवस्था भी जांचेगी। ऐसे में शहर में कचरा डालने के लिए डस्टबिन न होने और खुले कचरा डाले जाने से स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर कट सकते है।


नाइट स्वीपिंग मशीन बंद तो व्यवस्था भी नहीं कर पाया प्रशासन
नगर परिषद प्रशासन ने पार्षदों के विरोध के चलते पिछले साल नाइट स्वीपिंग मशीन को बंद करवा दिया था। मशीन को लेकर नगर परिषद साढ़े चार लाख रुपये हर माह भुगतान कर रहा था। इसके अलावा 50 लीटर रोजाना तेल खर्च भी दिया जा रहा था। हालांकि मशीन बंद करने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने नाइट स्वीपिंग को लेकर व्यवस्था नहीं बनाई। इसके पीछे मकसद ये था कि कॉमर्शियल क्षेत्र और मुख्य सड़कों की रात को ही सफाई की जाए और सुबह किसी को दिक्कत न हो सके।

नगर परिषद की तरफ से स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। डस्टबिन खरीद की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद

स्वच्छ भारत मिशन दो के तहत बजट नहीं आया है। बजट आने के बाद डस्टबिन की खरीद कर ली जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद
-
फोटो नंबर 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed