{"_id":"6995fc4568fa363485011a23","slug":"due-to-changing-weather-viral-patients-increased-in-civil-hospital-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148863-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बदलते मौसम से नागरिक अस्पताल में बढ़े वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बदलते मौसम से नागरिक अस्पताल में बढ़े वायरल के मरीज
Wed, 18 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में आपीडी की लाइन में खड़े मरीज व तिमारदार। संवाद
फतेहाबाद। बदलते मौसम ने स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में हल्की धूप और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मामलों में इजाफा हुआ है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी में पिछले एक सप्ताह से लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
फिजिशियन और विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास रोजाना 70 से 80 मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और गले के संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बदलते मौसम को झेलने में कमजोर पड़ रही है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लोग संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखें, गर्म कपड़े पहने और स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में समय पर चिकित्सीय सलाह लें।
-- -
खाने पीने का रखें परहेज
अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी अंबाधन का कहना है कि जब तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव आता है, तो बीमार होने का अंदेशा बढ़ जाता है। कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम के सेवन से पूरी तरह बचें। गले में संक्रमण या खराश महसूस होने पर दिन में कम से कम दो से तीन बार गुनगुने नमक के पानी से गरारे करें। ताजा और गर्म भोजन का सेवन करें। बाहर के खुले खाद्य पदार्थों और अधिक तेलीय खाने से दूरी बनाएं। वायरल होने पर खुद से दवाइयां न लें। अक्सर लोग बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक खाना शुरू कर देते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि बुखार दो दिन से अधिक रहता है, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मौसम के इस संधि काल में शरीर को ढलने में समय लगता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही गंभीर संक्रमण का रूप ले सकती है। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और सुबह-शाम की ठंड से खुद को बचाकर रखें।
-डॉ. मनीष टूटेजा, छाती रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।