फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dudaram maintained his lead till the city and Bishnoi dominated villages, Balwan Singh lagged behind Daulatpuriya in Bhattukalan and Bhuna areas.

Fatehabad News: शहर और बिश्नोई बहुल गांवों तक दुड़ाराम ने बनाए रखी बढ़त, भट्टूकलां और भूना क्षेत्र में बलवान सिंह दौलतपुरिया से पिछड़े

Wed, 09 Oct 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Oct 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dudaram maintained his lead till the city and Bishnoi dominated villages, Balwan Singh lagged behind Daulatpuriya in Bhattukalan and Bhuna areas.
तेहाबाद शहर में विजयी जुलूस निकालते विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया। 
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 18 चक्र में पूरी हुई। मतगणना के दौरान भाजपा के दुड़ाराम और कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया के बीच हर चक्र में कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन

शहर और बिश्नोई बहुल क्षेत्र की छह चक्र तक चली गिनती में भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखी लेकिन जैसे ही भट्टू कलां क्षेत्र की ईवीएम खुलनी शुरू हुई तो भाजपा उम्मीदवार दुड़ाराम पिछड़ने लगे और कांग्रेस के बलवान ने बढ़त बनानी शुरू की। गांव धांगड़, धारणिया, सालमखेड़ा, बीघड़ और बनगांव तक के चक्र में दोनाें प्रत्याशियों को बराबर मत मिले।
विज्ञापन

चक्र क्रमांक 13 और 16 को छोड़कर आखिरी तक कांग्रेस ने हर चक्र में बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की। गांव भट्टू कलां और किरढ़ान में मिली 2,369 वोटों की बढ़त ने बलवान की जीत की राह आसान की तो सूलीखेड़ा, खाबड़ा कलां, जांडवाला बागड़, दैयड़, रामसरा और गदली ने जीत सुनिश्चित ही कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गणना के अंतिम क्षण तक बढ़ी रहीं समर्थकों की धड़कनें
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान बलवान सिंह और दुड़ाराम के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने के लिए मिला। आखिर तक दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की धड़कनें बढ़ी रहीं। शुरुआती रुझानों में लगा कि दुड़ाराम जीत हासिल करेंगे, लेकिन भट्टू खंड के गांवों में वह पिछड़ गए। गांव ढिंगसरा, सिरढान, सरवरपुर, गिल्लाखेड़ा और मेहुवाला क्षेत्र में भी बलवान को 1,393 मतों की बढ़त मिली। आखिर में जैसे ही बलवान की जीत तय हुई तो उनके समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। ढोल बजवाते हुए उन्होंने नाचकर जश्न मनाया।
----------
मतगणना चक्र दुड़ाराम बलवान सिंह बढ़त
शहर का बाहरी और अंदर का क्षेत्र 5,207 4,989 218
शहर का अंदर का क्षेत्र 4,638 3,172 1,684
शहर के अंदर का क्षेत्र 3,529 3,124 2,089
शहर के अंदर का क्षेत्र 4,381 3,845 2,625
शहर का अंदर क्षेत्र, मताना, बरसीन, बिसला 5,004 4,224 3,405
गांव मताना, खजूरी, एमपी रोही, धांगड़ 7,545 3,670 7,280
धांगड़,धारणिया, सालम खेड़ा,बीघड़, बनगांव 5,379 5,389 7,270
ढिंगसरा, सिरढान, सरवरपुर,गिलाखेड़ा, मेहुवाला 4,127 5,520 58,771
बनमंदोरी, पीलीमंदोरी, ठुईया, भट्टूकलां 3,348 5,082 4,143
भट्टू कलां, किरढान 3,879 6,248 1,774
किरढान, बनावाली, ढांड, बड़ोपल 5,397 5,853 1,318
बड़ोपल, काजलहेड़ी, गोरखपुर, चोबारा 5,143 5,703 758
चौबारा, मोचीवाली, सिंथला, भूना शहर 4,998 4,533 465
भूना शहर, बैजलपुर 4,900 5,172 948
ढाणी गोपाल, खासा पठाना, दहमान, नहला 4,179 5,497 367
कुम्हारिया, खाराखेड़ी, भोडा होशनाक, चिंदड़ 5,449 5,040 042
सूलीखेड़ा, खाबड़ा कलां, जांडवाला बागड़ 4,451 5,806 1,313
दैयड़, रामसरा, गदली 1,963 2,575 1,925
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed