फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drug,arrest,case file,fatehabad news

दो युवकों से 1.50 किलो अफीम बरामद

Wed, 09 Sep 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
drug,arrest,case file,fatehabad news
एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव गिलाखेड़ा के पास स्विफ्ट कार सवार राजस्थान के जोधपुर निवासी दो युवकों को 1.50 किलो अफीम के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला जोधपुर निवासी जयप्रकाश व पपुराम के रूप में हुई है। सदर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

एएनसी टीम गांव गिल्लाखेड़ा के पास वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सवार लोगों ने टीम को देखकर वापस मोड़ने का प्रयास किया। टीम ने शक के आधार पर कार सवार युवकों का पीछा किया और पकड़ लिया। जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो 1.50 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला जोधपुर के गांव हानिया निवासी जयप्रकाश व पप्पूराम के रूप में हुई। आरोपियों के पास महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी थी जिसमें वह नशा सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यहां पर अफीम की सप्लाई करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

चार दिन पहले पकड़े थे तीन तस्कर
गांव धांगड़ के पास स्पेशल स्टाफ ने चार दिन पहले राजस्थान के जोधपुर निवासी तीन तस्करों को 2 किलो 140 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपी तस्कर यहां पर अफीम की सप्लाई करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed