फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drinking water shortage in Samain village, anger among villagers

Fatehabad News: गांव समैन में पेयजल किल्लत, ग्रामीणों में रोष

Thu, 23 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 23 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in Samain village, anger among villagers
समैन। गांव समैन में सर्दी की शुरुआत में भी पीने के पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 4 दिन बाद पीने के पानी की सप्लाई दी जा रही है, जबकि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वह एक दिन छोड़कर गांव में पानी की सप्लाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के प्रति रोष जताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से गांव में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। इसके कारण उन्हें जरूरी दैनिक कार्यों के लिए पूरा पानी नहीं नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतविंदर गिल, काला, दर्शन सिंह, जसमेर सिंह,कृष्ण, रघुबीर सिंह, रामफल, महिपाल सिंह ने बताया कि गांव में पानी की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से तीन दिन छोड़कर चौथे दिन पानी की सप्लाई दी रही है। इस पानी से उनकी दैनिक जरूरत के कार्य पूरे नहीं हो रहे। ग्रामीण सतविंदर ने बताया कि उनके घर में चौथे दिन पानी की सप्लाई आती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी संकट के कारण वह हैंडपंप व टयूबवेल के खराब पानी पीने को मजबूर है। विभाग की तरफ से उन्हें हर दूसरे दिन पानी की सप्लाई मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed