फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dog terror in Fatehabad, Three people including woman bitten, seven cases reported in last three days

फतेहाबाद में कुत्तों का आतंक: महिला सहित तीन लोगों को काटा, पिछले तीन दिनों में सात केस सामने आए

Sat, 30 Dec 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Dec 2023 01:06 PM IST
सार

फतेहाबाद में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार को भी एक महिला सहित तीन लोगों को आवारा कुत्तों ने काट खाया। पिछले तीन दिनों में ही डॉग बाइट के सात केस आ चुके हैं।

विज्ञापन
Dog terror in Fatehabad, Three people including woman bitten, seven cases reported in last three days
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। जिससे लोगों में आवारा कुत्तों के प्रति भय बना हुआ है। शनिवार को भी एक महिला सहित तीन लोगों को आवारा कुत्तों ने काट खाया। जिनको उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


गांव जांडली निवासी सरस्वती देवी शनिवार सुबह घर के बाहर किसी काम से जा रही थी, इसी दौरान कुत्ता उसके पीछे पड़ गया और उसका हाथ नोंच डाला। ग्रामीणों ने सरस्वती देवी को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सरस्वती देवी के हाथ पर तीन टांके आये हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिरसा रोड पर प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अमित यादव निवासी बिहार को भी कुते ने नोंच खाया। फतेहाबाद की सोमा सिटी में कोचिंग सेंटर से पढ़ने के बाद छात्र सुमित निवासी गांव धारणिया अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से कुत्ते उस पर हमला बोल दिया। इन दिनों डॉग बाइट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में ही डॉग बाइट के सात केस आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed