{"_id":"658fc88e9bb5d6ff560331d6","slug":"dog-terror-in-fatehabad-three-people-including-woman-bitten-seven-cases-reported-in-last-three-days-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कुत्तों का आतंक: महिला सहित तीन लोगों को काटा, पिछले तीन दिनों में सात केस सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कुत्तों का आतंक: महिला सहित तीन लोगों को काटा, पिछले तीन दिनों में सात केस सामने आए
Sat, 30 Dec 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:06 PM IST
सार
फतेहाबाद में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार को भी एक महिला सहित तीन लोगों को आवारा कुत्तों ने काट खाया। पिछले तीन दिनों में ही डॉग बाइट के सात केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद में सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। जिससे लोगों में आवारा कुत्तों के प्रति भय बना हुआ है। शनिवार को भी एक महिला सहित तीन लोगों को आवारा कुत्तों ने काट खाया। जिनको उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
गांव जांडली निवासी सरस्वती देवी शनिवार सुबह घर के बाहर किसी काम से जा रही थी, इसी दौरान कुत्ता उसके पीछे पड़ गया और उसका हाथ नोंच डाला। ग्रामीणों ने सरस्वती देवी को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सरस्वती देवी के हाथ पर तीन टांके आये हैं।
विज्ञापन
वहीं, सिरसा रोड पर प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अमित यादव निवासी बिहार को भी कुते ने नोंच खाया। फतेहाबाद की सोमा सिटी में कोचिंग सेंटर से पढ़ने के बाद छात्र सुमित निवासी गांव धारणिया अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से कुत्ते उस पर हमला बोल दिया। इन दिनों डॉग बाइट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में ही डॉग बाइट के सात केस आ चुके हैं।
विज्ञापन