फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctor complains to police, villager alleges wrong treatment of son's illness

डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत, ग्रामीण ने बेटे की बीमारी के गलत इलाज का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Doctor complains to police, villager alleges wrong treatment of son's illness
रतिया। बुढलाडा रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल संचालक ने गांव लांबा निवासी व्यक्ति पर धमकी देकर पैसे मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में अस्पताल संचालक ने कहा कि वह बुढलाडा रोड पर प्राइवेट अस्पताल चलाता है। कुछ दिन पूर्व लांबा निवासी एक व्यक्ति उससे पैसों की मांग करने लगा। पैसे न देने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति ने उसे धमकी देकर पैसे की मांग की। अस्पताल संचालक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर लाम्बा निवासी उक्त व्यक्ति को जांच के लिए बुलाया था। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति और उसके साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लांबा निवासी व्यक्ति अपने बेटे को लेकर डॉक्टर के पास इलाज के लिए आया था। डॉक्टर ने उसके बेटे की बीमारी का गलत इलाज करते हुए एक टीका लगाया, जिसके बाद उसके बेटे को एक पैर में चलने से दिक्कत हो रही है। इस बारे में जब पूछा गया तो कोई ठोस जवाब नहीं दिया। यह सारा विवाद इसी को लेकर है। मामले की जांच को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed