{"_id":"7c099865560c8da9636b51e59f4a8a83","slug":"do-not-cut-the-light-of-day-10-and-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से लाइट कटी और विधायक को नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से लाइट कटी और विधायक को नहीं पता
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद द्वारा विद्युत निगम के डेढ़ करोड़ पये बकाया होने के कारण काटे गए स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन से शहर में जहां प्रशासन की किरकिरी हो रही है वहीं हलके के विधायक को अभी तक इस बात का पता भी नहीं है कि पैसे न भरने के कारण स्ट्रीट लाइट काटी जा चुकी है।
विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें न तो नगर परिषद के किसी अधिकारी ने बताया और न ही किसी अन्य ने बताया। उन्हें अमर उजाला से पता चला रहा है कि शहर की लाइट कटी हुई है।
जनता ने जिस नुमाइंदे को जिताकर भेजा है अगर उसी को अगर शहर की समस्या का पता नहीं होगा तो शहर वासी किससे आस करेंगे। उधर नगर परिषद तथा विद्युत निगम के आपसी तालमेल के न होने के कारण मंगलवार को भी शहर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पाईं। निगम का कहना है कि परिषद की तरफ से 20 लाख रुपये की राशि और आ गई है। जिसके बाद बुधवार को निगम स्ट्रीट लाइटें चालू कर सकता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि नगर परिषद की तरफ विद्युत निगम का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया होने पर लगभग 10 दिन पहले निगम ने शहर के स्ट्रीट लाइटों के 11 में से 10 कनेक्शन काट दिए थे। जिसके बाद शनिवार को निगम ने 20 लाख रुपये जमा करवाए तो निगम ने हाईवे की लाइट का ही कनेक्शन जोड़ा। जबकि 9 कनेक्शन अभी भी कटे हुए हैं।
मुझे तो किसी ने बताया ही नहीं
शहर की स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटे हुए हैं, मुझे तो पता हीं नहीं मै तो यह बात आप से सुन रहा हूं। मेरी तो सुबह भी प्रधान से बात हुई थी उन्होंने भी कोई बात नहीं की। चलो मैं पता करता हूं क्या कारण है। किसलिए कनेक्शन काटे गए हैं। जल्द ही निपटारा करवाने का प्रयास करूंगा।
बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक
बुधवार को चालू हो जाएगी लाइट
फतेहाबाद शहरी उपमंडल के एसडीओ शिवराज चौहान ने बताया कि मंगलवार को हिसाब करने के बाद नगर परिषद ने 20 लाख रुपये जमा करवाए हैं, बुधवार को शेष बचे कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।
चार रात से नप क्षेत्र में ब्लैकआउट
बिजली निगम का बिल नहीं भर पाने के कारण नगर परिषद क्षेत्र चार दिन से अंधकार में डूबा है। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में अंधेरा रहने के कारण लोगोें को परेशानी हो रही है। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक बिल की कुछ राशि नहीं भरी जाएगी तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। उधर कनेक्शन कटने के बावजूद घंटाघर चौक, अंबेडकर चौक, शिवा गली में स्ट्रीट लाइट जलने से लोग आश्चर्य में हैं। लोगों का कहना है कि कनेक्शन कटने के बावजूद शहर केे कुछ हिस्सों में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, जबकि कुछ हिस्से रोशन हैं।
बिजली निगम के एसडीओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि नगर परिषद एक करोड़ 19 लाख रुपये का बिल नही भर जा रहा है। इस कारण कनेक्शन नही जोडे़ं जा रहे हैं। इस बारे में नगर परिषद प्रधान सुरेंश रानी दींगडा का कहना है कि नगर परिषद के सचिव दो दिन से बाहर हैं। उनके आने पर बिजली का बिल भर दिया जाएगा। इस बारे में व्यापार मंडल के संगठन सचिव जगदीश पाहवा का कहना है कि शहर में स्ट्रीट लाइट बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। इससे महिलाओं के साथ होने वाले हादसों की संभावना बनी रहती है।