फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DMC raids Fatehabad Municipal Council, XEN and two JEs found absent, no cleanliness found in branches

Fatehabad: नगर परिषद में डीएमसी ने छापेमारी की; एक्सईएन व दो जेई मिले गैर हाजिर, ब्रांचों में नहीं मिली सफाई

Thu, 30 Nov 2023 11:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

डीएमसी को निरीक्षण के दौरान कई ब्रांच में सफाई नहीं मिली। इसके अलावा रिकॉर्ड भी सही ढंग से नहीं रखा गया था। डीएमसी ने निर्देश दिए कि अपनी ब्रांच में सफाई रखें और रिकॉर्ड को ठीक रखें।

विज्ञापन
DMC raids Fatehabad Municipal Council, XEN and two JEs found absent, no cleanliness found in branches
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद नगर परिषद में वीरवार सुबह जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला नगर आयुक्त 9 बजकर 20 मिनट पर कार्यालय में पहुंचे और इस दौरान हड़कंप मच गया। डीएमसी ने नगर परिषद कार्यालय के अलावा दमकल विभाग कार्यालय भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


गैर हाजिर मिले अधिकारी व कर्मचारियों को जारी होगा कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान डीएमसी को कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, जेई लोकेंद्र, अरुण गैर हाजिर मिले। इसके अलावा एसआई ओंकार, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज, क्लर्क अनीता, नेहा और कर्मचारी शुभम नहीं मिले। ईओ ऋषिकेश ने बताया कि पांचों कर्मचारी छुट्टी पर है। डीमएसी ने इसके बाद दमकल विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई। निर्देश दिए गए कि फायर ऑफिसर जब भी आएं अपनी हाजिर लगाएं।
विज्ञापन


ब्रांच में नहीं मिली सफाई
डीएमसी को निरीक्षण के दौरान कई ब्रांच में सफाई नहीं मिली। इसके अलावा रिकॉर्ड भी सही ढंग से नहीं रखा गया था। डीएमसी ने निर्देश दिए कि अपनी ब्रांच में सफाई रखें और रिकॉर्ड को ठीक रखें। इसके अलावा जो भी आवेदन आए उसे समय पर निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद में कर्मचारी रहते है सीट से गायब
नगर परिषद कार्यालय की कई ब्रांचों में कर्मचारी सीट से गायब रहते है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर डीएमसी को शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते जिला नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया है।


नगर परिषद कार्यालय का वीरवार सुबह औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो भी गैर हाजिर मिला है, उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। कर्मचारी हो या अधिकारी, सभी को समय पर कार्यालय पहुंचना चाहिए। - संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed