{"_id":"69307b6515656d8ad605797b","slug":"district-level-cadet-judo-competition-in-matana-village-on-december-7-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144656-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मताना गांव में जिलास्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता 7 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मताना गांव में जिलास्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता 7 दिसंबर को
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता 7 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे गुरुकुल वेद मंदिर मताना में आयोजित कि जाएगी। प्रतियोगिता लड़के व लड़कियों दोनों वर्गों में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज और जूडो किट साथ लेकर आनी होगी।
जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव मनोज गिल ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जो खिलाडी़ जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, वही आगामी राज्यस्तरीय जूनियर और कैडेट जूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिला की तरफ से प्रतियोगिता निशुल्क रहेगी वहीं 1 किलोग्राम भारवर्ग की छूट दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों की उम्र 2006, 2007, 2008 है वो खिलाडी़ जूनियर होंगे। वर्ष 2009, 2010, 2011 वाले कैडेट होंगे। कैडेट खिलाड़ी जूनियर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जूनियर लड़कों का भार वर्ग 55, 60, 66, 73, 81, 90, 100 और प्लस 100 किलोग्राम रहेगा वहीं लड़कियों का भार वर्ग 44, 48, 52, 57, 63, 70, 78 और प्लस 78 किलोग्राम रहेगा। कैडेट का भारवर्ग 50, 55, 60, 66, 73, 81, 90 और प्लस 90 किलोग्राम रहेगा। लड़कियों का भार वर्ग 40, 44, 48, 52, 57, 63, 70, और प्लस 70 किलोग्राम रहेगा।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान फतेहाबाद जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव और जूडो प्रशिक्षक मनोज गिल, जूडो प्रशिक्षक राजबीर इंदौरा जूडो प्रशिक्षक अमित भोडिय़ाखेड़ा, नर्सरी कोच इंद्रजीत धतरवाल गुरुकुल वेद मंदिर मताना, नर्सरी कोच संदीप इंदौरा, नर्सरी कोच मोनिका रानी, जूडो कोच अभय सिंह मौजूद रहेंगे।