फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District got 37 conductors, seven transferred, nine rounds of Delhi route still affected

Fatehabad News: जिले को मिले 37 कंडक्टर, सात का तबादला, दिल्ली रूट के नौ फेरे अभी भी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
District got 37 conductors, seven transferred, nine rounds of Delhi route still affected
फतेहाबाद। ऑनलाइन तबादला पॉलिसी से रोडवेज डिपो के को 40 नए चालक मिले हैं तो 17 चालकों का तबादला भी हुआ है। वहीं जहां रोडवेज डिपो को 37 नए परिचालक मिले हैं तो सात का तबादला हो गया है। डिपो में रोडवेज परिचालकों की वैसे ही कमी है, जिस कारण फतेहाबाद से दिल्ली रूट के नौ फेरे अभी भी प्रभावित हो रहे हैं। कई रूटों पर बसों के फेरे भी कम हुए हैं, लेकिन डिपो प्रबंधन द्वारा यात्रियों की परेशानी को गंभीरता से लेकर रूटों पर समयसारिणी के अनुसार बसों को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के तहत फतेहाबाद डिपो से सात परिचालक दूसरे डिपो में चले गए, जबकि 17 चालकों का तबादला हुआ है। वहीं डिपो में दूसरी जगह से 40 परिचालक आए हैं, जोकि ज्वाइंनिंग कर रहे हैं। इसके अलावा डिपो में सात परिचालकों का भी तबादला हुआ है और 37 नए आए हैं। अभी इनकी ज्वाइंनिंग का दौर जारी है, जिस कारण कई रूटों पर व्यवधान पड़ गया है। फतेहाबाद डिपो व टोहाना सब डिपो में इस समय 191 बसें हैं। जिले में रोडवेज के चालकों की संख्या 192 है और परिचालकों की संख्या 225 है। दोनों डिपो में परिचालकों के 71 पद कम थे, लेकिन अब 30 नए परिचालक आने के बावजूद भी 41 परिचालकों की कमी है। संवाद
विज्ञापन


डिपो को मिली हैं 15 नई बड़ी व 22 छोटी बसें
फतेहाबाद रोडवेज डिपो को अप्रैल माह में ही 15 नई बड़ी बसें व 22 छोटी मिनी बसें मिली हैं। मिनी बसों की संख्या अब 31 हो गई है, लेकिन परिचालकों की कमी के कारण लंबे रूटों पर बसों के फेरे काफी घट गए हैं। रोडवेज निगम के अनुसार, अभी 10 बड़ी बसें और आनी थी, लेकिन अभी तक राज्य परिवहन निगम की ओर से इन बसों को मंजूरी नहीं मिली है, जिस कारण बसें रोडवेज को नहीं मिल पाई हैं। निगम की ओर से हालांकि दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए दो-दो फेरे तो बढ़ाए गए हैं, लेकिन यह नाकाफी हैं। पहले दिल्ली के लिए 19 फेरे चल रहे थे, जिनमें से अभी केवल 10 फेरे ही चल रहे हैं। नौ फेरे अभी भी बंद पड़े हैं, जिस कारण दिल्ली से फतेहाबाद व फतेहाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बसों को सभी रूटों पर सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। हालांकि चालक और परिचालकों का तबादला होने से व्यवस्था में कुछ बदलाव आया है। जिस भी रूट पर यात्रियों की भीड़ दिखाई देती है, उसकी रूट पर बस भेजी जा रही है। जो चालक और परिचालक डिपो में आए हैं, उनमें से कुछ चालक-परिचालकों ने ज्वाइन नहीं किया है। वह जल्द ही ज्वाइन कर लेंगे, उसके बाद कर्मचारियों की कमी नहीं रहेगी। दिल्ली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
-शेर सिंह, जीएम, फतेहाबाद रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed