फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District gets 27 new doctors; highest number of appointments (11) in Tohana

Fatehabad News: जिले को मिले 27 नए डॉक्टर, टोहाना में सबसे ज्यादा 11 नियुक्तियां

Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
District gets 27 new doctors; highest number of appointments (11) in Tohana
फतेहाबाद के नाग​रिक अस्पताल में ​शिविर में जांच करवाती हुई गर्भवती संवाद
फतेहाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने 27 नए डॉक्टर आवंटित किए हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ शामिल हैं। नए डॉक्टर संबंधित अस्पतालों में ज्वाइन करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और रतिया उप नागरिक अस्पताल को पांच-पांच चिकित्सक दिए हैं। सबसे ज्यादा 11 डॉक्टर टोहाना के अस्पतालों को मिले हैं। छह डॉक्टर जिले की विभिन्न पीएचसी और सीएचसी में नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डॉक्टरों के 173 स्वीकृत पद हैं। इनमें 78 पद खाली चल रहे थे। नई नियुक्तियों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के पद खाली थे। अब समैन पीएचसी में भी डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा भूना, जाखल, रतिया, टोहाना और भट्टू कलां के स्वास्थ्य संस्थानों को भी नए चिकित्सक मिले हैं।
नए डॉक्टरों के आने से ओपीडी सेवाओं को मजबूती मिलेगी। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख कम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की इन नियुक्तियों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी।
-
फिजिशियन का पद खाली
नागरिक अस्पताल में फिलहाल मुख्य तौर पर फिजिशियन का पद खाली है। टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा पर टीबी के अलावा हेपेटाइटिस एवं अन्य वायरल संबंधित मरीजों की ओपीडी भी देखनी पड़ रही है। रोजाना 200 से 250 मरीजों की ओपीडी पहुंच रही है।
-
अस्पताल में गर्भवती और दिव्यांगों के लिए लगा शिविर
नागरिक अस्पताल में बुधवार को गर्भवती और दिव्यांगों के लिए शिविर लगा। अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगा। इसमें गर्भवती की जांच करके हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिह्नित की गई। इसके अलावा अस्पताल में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र के लिए शिविर लगा। शिविर में विशेषज्ञों ने दिव्यांगों का असेसमेंट किया।

---------
जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को मिले चिकित्सक :- कीर्तिका रानी, अनिता, शुभम वर्मा, संजू और सहाना।
उप नागरिक अस्पताल टोहाना को मिले चिकित्सक :- गौरव, राहुल कुमार, वरुण कुमार, वैभव शर्मा, रोबिन कुमार, कविता रानी, ब्रिजेश, अनीता कुमारी, चेष्ठा सिंगला, नीलम और अमन सचदेवा।
उप नागरिक अस्पताल रतिया को मिले चिकित्सक :- दीपक, अंकित, पंकज कंबोज, नीरू और दिव्या खिची।
सीएचसी भूना को मिले चिकित्सक :- गौरव शर्मा और विकास कुमार।
सीएचसी भट्टूकलां को मिले चिकित्सक :- रोहित सोखी।
सीएचसी जाखल को मिले चिकित्सक :- ज्योति।
सीएचसी बडोपल को मिले चिकित्सक :- अतुल बिश्नोई।
पीएचसी समैन को मिले चिकित्सक :- सोबित।
-
जिले को 27 डॉक्टर नए मिले हैं। नए डॉक्टरों से मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। सीएचसी और उप नागरिक अस्पताल में काफी कमी थी वहां पर अब दिक्कत खत्म होगी।
-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed