{"_id":"6133b9018ebc3e4f8c4a50fa","slug":"district-divided-into-12-zones-to-increase-the-income-of-families-earning-25-thousand-annually-fatehabad-news-hsr610801475","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार सालाना कमाने वाले परिवारों की आय बढ़ाने को 12 जोन में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार सालाना कमाने वाले परिवारों की आय बढ़ाने को 12 जोन में बांटा जिला
विज्ञापन
फतेहाबाद। 25 हजार रुपये सालाना कमाई वाले परिवारों की आय बढ़ाने के लिए जिले को 12 जोन में बांटा गया है। इसके लिए प्रत्येक जोन में टास्क फोर्स कमेटी भी गठित की गई है। उपमंडल स्तर पर एसडीएम और जिला स्तर पर डीसी महावीर कौशिक इस कमेटी के चेयरपर्सन होंगे। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत इन परिवारों की आय बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। इस योजना को लेकर उपायुक्त महावीर कौशिक ने सभी जोन चेयरपर्सन और नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उपमंडल पर संबंधित बीडीपीओ व नगर परिषद या नगरपालिका के ईओ नोडल अधिकारी होंगे। जिला स्तर की कमेटी में समाज कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव होंगी।
प्रथम चरण की सूची में 1888 परिवार शामिल
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि इस टास्क फोर्स में उन सभी विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनके माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है। उन्होंने टास्क फोर्स में शामिल अधिकारियों से गरीब लोगों की आय कम से कम एक लाख वार्षिक तक ले जाने को लेकर सुझाव भी मांगे हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के तहत प्रथम चरण के गरीब परिवारों की सूची प्राप्त हुई है। इसी सूची में शामिल सभी परिवारों के परिवार पहचान पत्र आदि आवश्यक चीजें तैयार कर इनकी आमदनी बढ़ाने को लेकर कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा शुरू की जाएगी।
सात ग्रामीण क्षेत्र में तो पांच शहरी क्षेत्र में बनाए जोन
डीसी ने बताया कि योजना के सही क्रियान्वयन को लेकर पूरे जिले में बने 12 जोन में से सात जोन ग्रामीण क्षेत्र में जबकि पांच जोन शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। पहले गरीब लोगों की आय एक लाख रुपये वार्षिक तक लेकर जाएंगे। इसके बाद आय को एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर एसडीएम कुलभूषण बंसल, गौरव अंतिल, भारतभूषण कौशिक, सीएमजीजीए रितेश कॉल, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, डीआईओ सिकंदर, डीएसडब्ल्यूओ इंद्रा यादव सहित कमेटी के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।