फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District Civil Hospital out of Kayakalp Award Scheme

Fatehabad News: व्यवस्थाएं नहीं मिलीं सही तो कायाकल्प अवॉर्ड योजना से हुआ बाहर जिला नागरिक अस्पताल

Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
District Civil Hospital out of Kayakalp Award Scheme
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल का भवन।
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल कायाकल्प अवॉर्ड योजना से बाहर हो गया है। अंतर जिला निरीक्षण के दौरान ही अस्पताल में कई खामियां मिलीं। निरीक्षण में जरूरी 70 अंक नहीं मिले।
विज्ञापन

बता दें कि भिवानी की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को अस्पताल में कईं व्यवस्थाएं अच्छी नहीं मिली। जिसके कारण जरूरी 70 फीसदी अंक नहीं मिले। इस कारण अस्पताल का चयन राज्यस्तरीय टीम के निरीक्षण के लिए भी नहीं हुआ। ऐसे में लगातार तीसरे साल अस्पताल कायाकल्प अवॉर्ड से चूक गया है। वर्ष 2021 में जिला नागरिक अस्पताल को कायाकल्प अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

अगर अस्पताल को यह अवॉर्ड मिलता तो अस्पताल को तीन लाख रुपये मिलने थे। नागरिक अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भवन जर्जर होने के कारण अवॉर्ड की दौड़ में पिछड़ गया। भिवानी की टीम ने करीब दो माह पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम को अस्पताल में साफ-सफाई नहीं और तार लटकती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इमरजेंसी स्टाफ भी टीम के कई सवालों का जवाब नहीं दे पाया था। टीम ने अस्पताल में मरीजों का फीडबैक भी लिया था। इसके अलावा टीम ने बायोमेडिकल प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, संकेतक आदि को लेकर व्यवस्था जांची थी।
- अस्पताल में रोजाना होती है 800 मरीजों तक ओपीडी
नागरिक अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें चर्म रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, महिला रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन, टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज रहते हैं। इसके अलावा मौसम अनुसार वायरल बुखार की ओपीडी घटती-बढ़ती रहती है।
- वर्ष 2023 में इन अस्पतालों को मिल चुका है अवॉर्ड
सीएचसी और सब डिविजन अस्पताल में इन्हें मिला कायाकल्प अवॉर्ड
अस्पताल राशि
सब डिविजन अस्पताल टोहाना एक लाख रुपये
सब डिविजन अस्पताल रतिया एक लाख रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल एक लाख रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां एक लाख रुपये

इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला था कायाकल्प अवॉर्ड
अस्पताल अवार्ड राशि
पीएचसी नागपुर 2 लाख रुपये (रेंक एक)
पीएचसी पीलीमंदोरी 50,000 रुपये
पीएचसी कुलां 50,000 रुपये
पीएचसी म्योंदकलां 50,000 रुपये
पीएचसी खैराती खेड़ा 50,000 रुपये
पीएचसी हसंगा 50,000 रुपये
पीएचसी अहरवां 50,000 रुपये

इन हेल्थ वेलनेस सेंटरों को मिला था कायाकल्य अवॉर्ड
अस्पताल अवाॅर्ड राशि
गिल्लाखेड़ा एक लाख रुपये (रेंक एक)
कुकड़ावाली 50,000 रुपये
सरवरपुर 35,000 रुपये

व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू की गई योजना
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये योजना शुरू की गई है। योजना के तहत अस्पताल पहले खुद नंबर देते हैं, इसके बाद अंतर जिला टीम निरीक्षण करती है और वह चयन करती है तो स्टेट की टीम निरीक्षण के लिए आती है। निरीक्षण में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लेने जरूरी होते हैं। कायाकल्प अवॉर्ड में चयन होने पर जिला नागरिक अस्पताल को तीन लाख, उप नागरिक अस्पताल और सीएचसी को एक लाख रुपये और पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर को 50,000 रुपये मिलते हैं।

- अस्पताल के नए भवन का हो रहा है निर्माण
नागरिक अस्पताल का कायाकल्प अवॉर्ड के लिए चयन नहीं हुआ है। अस्पताल का भवन पुराना होने के कारण दिक्कत आ रही है। हालांकि फिर भी बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर प्रयास जारी हैं। नए भवन का निर्माण हो रहा है। - डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed