फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District backward due to not reviewing pre board results and starting examinations earlier

Fatehabad News: प्री बोर्ड परिणाम की समीक्षा न करने और परीक्षाएं पहले शुरू होने से पिछड़ा जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
District backward due to not reviewing pre board results and starting examinations earlier
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी किया है। लेकिन जिला पिछले साल की तुलना में चौथे से 16वें स्थान पर चला गया है जो कि अधिकारियों के लिए भी चिंता बन गया है। ये हालात तब है जब शिक्षा विभाग द्वारा दो बार प्री बोर्ड परीक्षाएं ली गई। इन्हीं परीक्षा के परिणाम को लेकर गंभीर न होना भी पिछड़ने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें, तो प्री बोर्ड की दो बार परीक्षाएं ली गई। लेकिन परीक्षाओं के परिणाम को लेकर समीक्षा बैठक नहीं बुला गई और न ही समीक्षा की गई कि कहां कमियां हैं और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। इसके अलावा चुनाव के चलते समय से पहले बोर्ड परीक्षाएं लेना भी कारण माना जा रहा है। हालांकि पिछले 8 सालों के परीक्षा परिणाम पर बात की जाए तो वर्ष 2017 में 71.23 फीसदी था लेकिन अब 86.23 फीसदी पर पहुंच गया है। सुधार हुआ है लेकिन लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएं हैं।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों का प्री बोर्ड द्वितीय का ये रहा था परिणाम
प्री बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या : 7842
90 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी : 3.09 फीसदी
80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी : 9.7 फीसदी
60 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी : 30.5 फीसदी
33 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी : 78.49 फीसदी
33 फीसदी से कम अंक लेने वाले विद्यार्थी : 21.51 फीसदी
कोट
शिक्षा विभाग द्वारा इस बार प्री बोर्ड की दो बार परीक्षाएं ली थी। प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेने का मकसद भी यही होता है कि जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए। मगर स्कूल मुखियाओं द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाएं समय से पहले होना भी परिणाम घटने का कारण माना जा सकता है। हालांकि, परिणाम जिले का बेहतर रहा है, रैंक मायने नहीं रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed