{"_id":"683bf898b0ae9487d20508c9","slug":"dispute-over-sitting-on-bench-in-fatehabad-bsc-nursing-student-attacked-with-knives-case-registered-11-accused-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बैंच पर बैठने को लेकर विवाद: BSC नर्सिंग के छात्र पर चाकूओं से किया हमला, 11 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बैंच पर बैठने को लेकर विवाद: BSC नर्सिंग के छात्र पर चाकूओं से किया हमला, 11 आरोपियों पर केस दर्ज
Sun, 01 Jun 2025 12:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:40 PM IST
सार
28 मई को अभिषेक ने कक्षा मे बैंच पर बैठने को लेकर बहस बाजी कि थी उसके बाद काॅलेज कि छुट्टी के बाद अभिषेक ने काॅलेज के बाहर हाथापाई की औऱ थप्पङ मुक्के मारे और धमकी देकर भाग गया था।
विज्ञापन
सदर थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव अहरवां में बैंच पर बैठने की रंजिश को लेकर बीएससी नर्सिंग के छात्र आपस में भिड़ गए। रंजिश में सरकारी स्कूल के छात्र व उसके साथी पर कक्षा के ही आरोपी छात्रों ने चाकूओं से हमला कर दिया। मामले में सदर पुलिस ने भिवानी के तिगाणा निवासी आशीष की शिकायत पर आरोपी फतेहाबाद निवासी अभिषेक व उसके 10 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायत में छात्र आशीष ने बताया कि गांव अहरवां में शहीद बाबा दीप सिह काॅलेज में बीएससी नर्सिग का छात्र है। अपने दोस्त अंकित निवासी लक्ष्मी विहार बरवाला जिला हिसार गांव अहरवां मे किराये पर रहते है। कक्षा में अभिषेक निवासी फतेहाबाद भी पढता है। जो अभिषेक आवारा किस्म का लङका है और काॅलेज मे गुडांगर्दी करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि 28 मई को अभिषेक ने कक्षा मे बैंच पर बैठने को लेकर बहस बाजी कि थी उसके बाद काॅलेज कि छुट्टी के बाद अभिषेक ने काॅलेज के बाहर हाथापाई की और थप्पड़ मुक्के मारे और धमकी देकर भाग गया था। आरोप है कि 30 मई को अपने दोस्त अंकित के साथ कॉलेज से कमरे पर जा रहा था तो आरोपियों ने सरकारी स्कूल के पास मोटरसाइकिल रूकवा लिया। आरोपी अभिषेक ने आते ही अपने हाथ में लिए चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने अंकित पर भी चाकूओं से हमला किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को रतिया के सीएचसी में दाखिल करवाया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन