फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Director General of Police inaugurated the 16th Sardar Police Patel Library

Fatehabad News: ई-लाइब्रेरी ज्ञान क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

Sat, 17 May 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Director General of Police inaugurated the 16th Sardar Police Patel Library
पुलिस लाइन में लाइब्रेरी का उदघाटन करते हुए डीजीपीस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में शनिवार को 16वीं सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय का उद्घाटन डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया। डीजीपी ने पुस्तकालय को पुलिस कल्याण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह पहल न केवल उनके मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होगी, बल्कि उनके परिवारों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को भी एक समृद्ध शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उन्होंने पुलिस परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एमरवि किरण भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि किताबों को इस दुनिया से हटा दिया जाए, तो यह पृथ्वी एक जंगल में तब्दील हो जाएगी। पुस्तकालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि विचारों की चिंगारी है।
विज्ञापन


हरियाणा की 15 पुलिस लाइनों में पहले ही सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय संचालित हो रहे हैं और अब फतेहाबाद में यह 16वां केंद्र शुरू किया गया है। इसके बाद कैथल, सिरसा और जींद में पुस्तकालय उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि नूंह, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी और पलवल में पुस्तकालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पुलिस लाइन में रहे 1650 परिवारों को होगा फायदा

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस लाइन में लगभग 401 रिहायशी क्वार्टर हैं, जिनमें करीब 1650 परिवार निवास करते हैं। साथ ही, जिले में करीब 1479 पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह नव-स्थापित पुस्तकालय न केवल पुलिस परिवारों, बल्कि आसपास की आवासीय कॉलोनियों के बच्चों और युवाओं के लिए एक आदर्श ज्ञान केंद्र बनेगा, जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर सामान्य ज्ञान और बाल साहित्य तक, विविध विषयों में अध्ययन कर सकेंगे। पुस्तकालय में वर्तमान में लगभग 1600 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान, आत्म विकास और विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का समावेश किया गया है। पुलिस लाइन स्थित यह पुस्तकालय प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed