फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Digital demarcation of land proves the municipality's right over 3 Kanal 5 Marla

Fatehabad News: जमीन की डिजिटल निशानदेही, 3 कनाल 5 मरले पर नगर पालिका का हक साबित

Tue, 17 Feb 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Digital demarcation of land proves the municipality's right over 3 Kanal 5 Marla
भूना।हिसार रोड पर विवादित जमीन की निशानदेही करते हुए काननूगो करनैल सिंह के नेतृत्व में डिजिटल
भूना। हिसार रोड स्थित करोड़ों की नगर पालिका की विवादित जमीन पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खसरा नंबर 847 की तीन कनाल 5 मरले भूमि की डिजिटल निशानदेही करवाई गई। राजस्व विभाग के कानूनगो के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में संबंधित भूमि नगर पालिका की मलकियत पाई गई।
विज्ञापन


इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह पंवार के आदेश पर नगर पालिका सचिव दीपक कुमार की देखरेख में जमीन पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए और नोटिस चस्पा किए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदार पक्ष के समर्थन में कंबोज समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि रवि कंबोज के पिता कश्मीर सिंह कंबोज पिछले करीब 30 वर्षों से यहां टायर पंचर की दुकान चला रहे थे।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले उनके निधन के बाद बेटे रवि कंबोज को अकेला पाकर कुछ लोगों ने जेसीबी से दुकान तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान दुकान में रखा सामान भी मलबे में दब गया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से लेकर उपायुक्त तक की गई थी।मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरुआत में दुकान का सामान हटाने के निर्देश दिए, लेकिन दुकानदार पक्ष ने पहले जमीन की निशानदेही करवाने की मांग रखी। विरोध के बाद राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारी को बुलाकर सीमांकन प्रक्रिया पूरी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------







रिकॉर्ड में 161 मरले जमीन पालिका के नाम दर्ज







निशानदेही के बाद जांच में पाया गया कि खसरा नंबर 847 की कुल 161 मरले जमीन नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज है। भूमि के एक हिस्से में एक समुदाय के नाम से धर्मशाला बनी हुई है। वहीं, एक युवा मंच संस्था ने तीन कनाल 5 मरले जमीन पर अपना मालिकाना हक पंचायत प्रस्ताव के आधार पर जताया जा रहा था, जो रिकॉर्ड जांच में सही नहीं पाया गया। प्रशासन ने संबंधित दुकानों और धर्मशाला के गेट पर चेतावनी बोर्ड व नोटिस चस्पा कर दिए। युवा मंच के प्रधान गर्व सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में उपरोक्त जमीन दी थी। जिसका प्रस्ताव भी पास किया गया था। लेकिन अब टायर पंचर की दुकान चलने वाला व्यक्ति उपरोक्त संस्था की जमीन पर कब्जा करना चाहता था।

--------------







शहर में 55 एकड़ जोहड़ भूमि पर भी कब्जे







दूसरे पक्ष के लोगों ने मांग उठाई कि यदि प्रशासन कार्रवाई कर रहा है तो पूरे शहर में अवैध कब्जों को हटाया जाए। शहर के तीन तालाबों की लगभग 55 एकड़ जमीन पर भी लोगों के कब्जे बताए जा रहे हैं। हर साल बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का एक बड़ा कारण इन जोहड़ों पर अतिक्रमण को माना जा रहा है। बावजूद इसके, अब तक बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी है।


-----------







ड्यूटी मजिस्ट्रेट बोले-पालिका की संपत्ति पर किसी का अधिकार नहीं





पालिका अभियंता एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद निशानदेही करवाई गई है। खसरा नंबर 847 की तीन कनाल 5 मरले भूमि नगर पालिका भूना की संपत्ति है। इस पर किसी भी व्यक्ति या संस्था का कोई अधिकार नहीं है। प्रशासन आगे भी नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed