फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees performed Jalabhishek with chants of Bam-Bam Bhole, Har-Har Mahadev.

Fatehabad News: बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek with chants of Bam-Bam Bhole, Har-Har Mahadev.
फतेहाबाद। सावन माह की शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष लगते रहे। शहर के रतिया चुंगी पर स्थित महाकालेश्वर मंदिर, जीटी रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर, मेन बाजार रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, डीएसपी रोड पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर समेत शहर में 15 मंदिरों में शिव भक्त सूर्योदय के साथ ही शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को सावन माह की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। मंंदिरों में पुजारी के साथ भक्तों ने शिवलिंग पर महामृत्युंजय मंत्र जाप, मंत्रोच्चारण तथा विधि-विधानुसार बोले तेरी बम बम-बम बोले और ओम नम: शिवाय के जयघोषों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। प्रात:काल से ही शिवभक्तों ने शिवलिंग पर कच्चा दूध, धतुरा, भांग, दही, गंगाजल व बेल के पत्तों, फल-फूल से भगवान शिव की पूजा अर्चना करके सुख-समृद्धि की कामना की। शिवभक्तों ने हरिद्वार से लाई कांवड़ का पूजन कर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवजी को पाने के लिए माता पार्वती ने की घोर तपस्या : पुजारी
शिवरात्रि पर्व पर श्रीदुर्गा मंदिर में प्रवचन देते हुए पुजारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिव पुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में एक है। 18 पुराणों की सूची में यह चौथे नंबर पर है। साथ ही शिव पुराण में भगवान शिव और माता पार्वती की गाथा के बारे में भी बतलाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो दुखी न हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि हम भगवान का स्मरण करना ही छोड़ दें। भगवान का नाम स्मरण करने मात्र से हर एक विषम परिस्थिति को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed