{"_id":"663decd5e132df16e40705b8","slug":"devendra-babli-said-in-fatehabad-now-jjp-has-become-villain-dushyant-is-taking-decisions-without-talking-mla-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में देवेंद्र बबली बोले: अब जननायक से खलनायक बनी जजपा, विधायकों से बिना बात किए दुष्यंत ले रहे फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में देवेंद्र बबली बोले: अब जननायक से खलनायक बनी जजपा, विधायकों से बिना बात किए दुष्यंत ले रहे फैसले
Fri, 10 May 2024 03:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 May 2024 03:15 PM IST
सार
हरियाणा में हो रही राजनीतिक हलचलों के बीच पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में बिना विधायकों से पूछे फैसले लिए जा रहे हैं। कहा कि अब जजपा जननायक से खलनायक बन गई है।
विज्ञापन
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोहाना के विधायक एवं पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि जननायक जनता पार्टी अब जननायक से खलनायक बन गई है। लोगों की कसौटी पर जजपा खरी नहीं उतर पाई है। अपने विधायकों से बिना विचार विमर्श किए दुष्यंत चौटाला फैसले ले लेते हैं जबकि पार्टी में सभी विधायकों का बराबर हक है। जिस समय भाजपा से समर्थन वापस लिया गया, उस समय भी विधायकों को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विधायकों की सलाह से ही काम करना चाहिए। मुझे नोटिस जारी किया गया है। जजपा के सभी साथी विधायकों से सलाह मशविरा करके नोटिस का जवाब दूंगा। अपने इलाके के सभी लोगों से शनिवार से रायशुमारी शुरू करूंगा। उसके बाद ही यह तय करूंगा कि किस दल में जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह बबली शुक्रवार को टोहाना में भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। देवेंद्र बबली ने एक बार फिर कहा कि अजय सिंह चौटाला को किसी अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। बबली ने यह भी कहा कि अजय चौटाला द्वारा किए गए अपमान को लेकर उन पर मानहानि का केस भी बनता है। वहीं, पानीपत में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर बबली ने कहा कि अपने इलाके के कामों को लेकर लगातार मुलाकात व बातचीत होती रहती है।
डिप्टी सीएम बनने के बाद दुष्यंत के स्वभाव में आया बदलाव
देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत चौटाला के स्वभाव में बदलाव आ गया। अब गठबंधन तोड़ा गया, उस समय भी अपने विधायकों को विश्वास में नहीं लिया गया। सारे फैसले अपनी मर्जी से ले रहे हैं। उनके पिता अजय चौटाला भी लगातार गलत भाषा का प्रयोग करके विधायकों का अपमान कर रहे हैं, इसलिए दुष्यंत चौटाला को अपने पिता अजय चौटाला को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
चार-पांच दिन चलेगी रायशुमारी, फिर लेंगे फैसला
देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि अभी किसी भी पार्टी के समर्थन को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अगले चार या पांच दिन तक कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के कार्यक्रम चलेंगे। उसके बाद किसी दल में जाने का ऐलान करेंगे। वह उस दल में जाएंगे, जहां जाने से टोहाना की जनता को फायदा मिल सके।