{"_id":"6abaa4e6ab374ddb5a029322","slug":"despite-the-presence-of-27-departments-beneficiaries-did-not-turn-up-at-the-seva-setu-camp-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161964-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 27 विभागों की मौजूदगी के बावजूद सेवा सेतु शिविर में नहीं जुटे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 27 विभागों की मौजूदगी के बावजूद सेवा सेतु शिविर में नहीं जुटे लाभार्थी
Mon, 28 Sep 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में लगा कुर्सियों का ढेर संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लगाया गया सेवा सेतु शिविर प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया। 27 विभागों के 70 कर्मचारी दिनभर बैठे रहे लेकिन 50 लाभार्थी भी शिविर तक नहीं पहुंच सके।
शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ। प्रशासन ने अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए थे। मुख्य द्वार पर पंजीकरण काउंटर भी बनाया गया। इसके बावजूद पूरे दिन लोगों की संख्या बेहद कम रही। दोपहर तक शिविर स्थल पर रखी कुर्सियों भी खाली पड़ी रहीं। लोगों के न आने से कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए।
शहरवासियों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने के लिए पर्याप्त प्रचार नहीं किया गया। इसी कारण सरकारी योजनाओं का लाभ देने के प्रशासन के दावे जमीनी स्तर पर कमजोर नजर आए। स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क जांच और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा दी। नगर परिषद ने संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और सफाई संबंधी शिकायतों के लिए काउंटर लगाया।
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था भी रही। बिजली निगम ने नए कनेक्शन, बिल संशोधन और सौर ऊर्जा आवेदन की सुविधा दी। प्रशासन ने शिविर में कर्मचारियों की तैनाती और व्यवस्थाओं पर खर्च किया लेकिन प्रचार के अभाव में सरकारी सुविधाएं लेने वाले लोग ही नहीं पहुंचे।
-
सोफे लगे लेकिन अफसर-मंत्री कार्यक्रम में रहे व्यस्त
नगर परिषद परिसर में लगाए गए शिविर में अधिकारियों के लिए सोफे लगाए गए लेकिन दोपहर तक यहां पर कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। अधिकारी ग्रीवेंस की बैठक और मंत्री कृष्ण बेदी के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहे।
-
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिविर लगाया गया। शिविर में अलग-अलग विभागों की स्टॉल लगी है। काफी लाभार्थी पहुंचे हैं और योजना का फायदा उठाया है।
- गोबिंद, सचिव, नगर परिषद