फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dental surgeon kept pen down strike for two hours, patients kept waiting

Fatehabad News: डेंटल सर्जन ने दो घंटे रखी पैन डाउन हड़ताल, इंतजार करते रहे मरीज

Thu, 15 Aug 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dental surgeon kept pen down strike for two hours, patients kept waiting
फतेहाबाद। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले भर के डेंटल सर्जन दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल पर रहे। डॉक्टर अपनी ओपीडी में रहे लेकिन मरीजों का सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक उपचार नहीं किया। जिले में 10 डेंटल सर्जन हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले भर में डेंटल की करीब 750 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर डेंटल सर्जन ने एडीसी राहुल मोदी को ज्ञापन भी दिया। प्रधान डॉ. घनश्याम ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को डॉक्टर खाली पेट रहकर मरीजों का उपचार करेंगे। 19 से 21 अगस्त तक सांसद और विधायकों को मांग पत्र दिए जाएंगे। 24 अगस्त को डेंटल सर्जन सुबह 10 बजे से 4 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के सदस्य मेजर डॉ. शरद तुली ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि डेंटल सर्जन को चिकित्सा अधिकारियों की तरह 5, 10, 15 वर्ष कार्यकाल पर मिलने वाले 100 फीसदी एसीपी व अन्य लाभ दिए जाएं। ग्रुप बी से एक में शामिल किया जाए। चिकित्सा अधिकारियों की भांति स्पेशल कैडर में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक 50 बेड के अस्पताल में वरिष्ठ डेंटल सर्जन का पद लागू किया जाए। पिछले दो साल से वरिष्ठ दंत सर्जन के रिक्त पदों पर लंबित पदोन्नति सूची को जारी किया जाए। अगर सरकार मांगे नहीं मानती तो 25 अगस्त को बैठक करके निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर इस दौरान डॉ. राजेश सिंगला, मेजर डॉ. शरद तुली, डॉ. तमन्ना, डॉ. रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed