फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dental implant facility started in Civil Hospital, artificial teeth can be fitted

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दंत प्रत्यारोपण सुविधा शुरू, कृत्रिम दांत लगवा सकेंगे

Fri, 16 Jan 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dental implant facility started in Civil Hospital, artificial teeth can be fitted
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों का उपचार करते हुए विशेषज्ञ स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। अब पीजीआई जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि जिला नागरिक अस्पताल में डेंटल इम्प्लांट की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के तहत यह सुविधा जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक अस्पताल में अब लोग आर्टिफिशियल दांत भी लगवा सकेंगे। इस प्रक्रिया में दांत फिक्स होने का कार्य पूरी तरह से निशुल्क रहेगा, हालांकि इम्प्लांट मरीज को खुद लाना होगा।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में इस प्रक्रिया पर 25 से 30 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं, जिसमें दांतों की सर्जरी और पैच लगाकर कैप लगाई जाती है। अब यह सुविधा सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध होगी। इस सुविधा से बुजुर्गों को खासा लाभ होगा, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ दांत कमजोर हो जाते हैं या दुर्घटनाओं में टूट जाते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से ऐसे मरीजों को राहत मिलेगी, साथ ही सर्जरी की लागत में भी बचत होगी।
विज्ञापन


टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार पहले से शुरू

नागरिक अस्पताल में टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार भी पहले से शुरू हो चुका है। विशेषज्ञ डॉ. हीना की ड्यूटी हर महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगाई जाती है। वह किशोरों के टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नागरिक अस्पताल में डेंटल इम्प्लांट की सुविधा शुरू की गई है। मरीज को इम्प्लांट लगाकर आर्टिफियल दांत लगा सकेंगे। अब निजी क्लीनिक में जाने की जरूरत नहीं है। मरीज को इम्प्लांट खुद लाना होगा। अस्पताल में सर्जरी निशुल्क रहेगी।
- डॉ. कुलदीप गौरी, सीनियर डेंटल सर्जन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed