फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration in the city to save trees, SDM wrote a letter to BDPO directing them not to cut them

Fatehabad News: पेड़ों को बचाने के लिए शहर में प्रदर्शन, एसडीएम ने बीडीपीओ को पत्र लिखकर नहीं काटने के दिए निर्देश

Fri, 23 Aug 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in the city to save trees, SDM wrote a letter to BDPO directing them not to cut them
पेड़ बचाने के लिए एसडीएम टोहाना को ज्ञापन देते हुए ग्रामीण।
टोहाना। बीडीपीओ परिसर में खड़े बड़ और पीपल के कई साल पुराने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ बचाओ संघर्ष समिति ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गांव पिरथला के पूर्व सरपंच डॉ. दलबीर बिश्नोई ने किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

वहीं ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने बीडीपीओ को पत्र भेजकर पेड़ों को न काटने के संबंध में निर्देश दिए। बीडीपीओ ने बचे हुए पेड़ों पर मार्किंग करवाकर ठेकेदार को इसके संबंध में आदेश दे दिए हैं। पेड़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य दलबीर सिंह, नरेंद्र सिवाच टीनू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है, शहर में पहले ही पेड़ों की कमी है। कुछ अधिकारियों की वजह से 153 पेड़ों को काट दिया गया।
विज्ञापन

विभाग के इस फैसले के विरोध में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन धरनास्थल बीडीपीओ परिसर में पीपल के पेड़ से शुरू होकर शहर के मुख्य रतिया रोड, वाल्मीकि चौक व बस स्टैंड चौक से होता हुआ लघु सचिवालय में पहुंचा। इस दौरान एक ज्ञापन चेयरमैन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल दिल्ली के नाम उपमंडल अधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संगठनों का मिला साथ
रोष प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा, भारतीय किसान यूनियन नैन, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, बिश्नोई सभा, शहीद भगत सिंह किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, सामाजिक न्याय मोर्चा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ, व्यापार मंडल तथा पर्यावरण हितैषी ग्रामीण व शहरी लोग शामिल हुए।



एसडीएम टोहाना के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। 14 पेड़ों की मार्किंग की गई है, इसको लेकर ठेकेदार को भी इन पेड़ों को न काटने के लिए कहा गया है। ठेकेदार को कार्यालय में बुलाया गया है। वहीं पेड़ बचाओ समिति के दलबीर सिंह के समक्ष पूरी कार्रवाई की गई है।
-हनीश कुमार, बीडीपीओ टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed