फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demands for healthcare, equal pay for equal work, and timely promotions

Fatehabad News: स्वास्थ्य, समान काम के लिए समान वेतन व समयबद्ध प्रमोशन की मांग

Mon, 21 Sep 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demands for healthcare, equal pay for equal work, and timely promotions
मांगों को लेकर ज्ञापन देने जाते हुए रिटायर्ड पुलिसकर्मी संवाद
फतेहाबाद। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के बारे में एसपी निकिता खट्टर को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान रणधीर सिंह डबास ने बताया कि ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी दिन-रात 24 घंटे कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं। चाहे वीआईपी सुरक्षा हो या फिर कोई जन-आंदोलन, पुलिस जवान पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं। हाल ही में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान भी महिला व पुरुष जवानों को बेहद विपरीत और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी देनी पड़ी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों की कई गंभीर और व्यावहारिक समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाना बेहद जरूरी है। पात्र एवं योग्य कर्मचारियों व निरीक्षकों को डीएसपी व अन्य रिक्त पदों पर समय पर पदोन्नत किया जाए ताकि कोई भी योग्य कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त न हो। ऑन-ड्यूटी जवानों को आकस्मिक व अर्जित अवकाश समय पर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के करीब (अंतिम 6 महीनों में) जवानों को पूरी छुट्टियां नहीं मिल पातीं जिससे उन्हें परेशानी होती है। लगातार 24 घंटे काम करने के कारण पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिकारियों को जवानों की पारिवारिक व स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए और उन्हें उचित चिकित्सकीय व अवकाश सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed