{"_id":"6ab6a9cfa9ae647a380e85c3","slug":"demand-raised-for-the-restoration-of-the-janata-express-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-161766-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जनता एक्सप्रेस की बहाली की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जनता एक्सप्रेस की बहाली की मांग उठी
Fri, 25 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन का द्रश्य
जाखल। कोरोना काल में बंद हुई 19023/19024 जनता एक्सप्रेस की सेवा अब तक बहाल नहीं होने से रेल यात्रियों में नाराजगी है। त्योहारों से पहले यात्रियों ने ट्रेन को पुराने मार्ग और जाखल ठहराव के साथ फिर चलाने की मांग की है।
यात्रियों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने कई यात्री ट्रेनों का संचालन बंद किया था। बाद में अधिकांश सेवाएं अलग-अलग रूप में बहाल हो गईं लेकिन जनता एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ। यह ट्रेन जाखल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रेल सेवा थी। इसके जरिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक सीधा रेल संपर्क मिलता था।
ट्रेन बंद होने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से सफर करना पड़ता है। कई बार बीच रास्ते में ट्रेन बदलने की परेशानी भी उठानी पड़ती है। यात्रियों के अनुसार दशहरा, दीपावली और गुरुपर्व के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है।
विज्ञापन
ऐसे में जनता एक्सप्रेस की बहाली से यात्रियों को राहत मिल सकती है। जनता एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से मुंबई सेंट्रल तक करीब 1772 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। ट्रेन का 94 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव था। संवाद
-
त्योहारी सीजन में बढ़ेगी परेशानी
त्योहारों के दौरान रोजगार, कारोबार और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों के बीच आवागमन करते हैं। यात्रियों के अनुसार इस समय ट्रेनों में आरक्षित सीट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जनता एक्सप्रेस की बहाली से जाखल, टोहाना, नरवाना और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिल सकती है। यात्रियों ने मांग की है कि यदि रेलवे तत्काल नियमित सेवा बहाल नहीं कर सकता तो कम से कम त्योहारी सीजन में 19023/19024 को त्योहार विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाए।
-- -- -- --
व्यापार से भी जुड़ा है रेल संपर्क
क्षेत्रवासियों के अनुसार जाखल और आसपास के क्षेत्रों का कारोबार पंजाब, राजस्थान के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र से भी जुड़ा है। जनता एक्सप्रेस बंद होने के बाद लंबी दूरी की यात्रा में ट्रेन बदलने से यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों को भी बार-बार ट्रेन बदलने में परेशानी होती है।
-
कोरोना से पहले जनता एक्सप्रेस हमारे लिए बहुत उपयोगी ट्रेन थी। जाखल से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिलती थी। अब त्योहारों के समय दूसरी ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। रेलवे को जनता एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करना चाहिए।
- यशपाल शर्मा, शहरवासी
-- -- -- --
जाखल और आसपास के क्षेत्र का कारोबार पंजाब और राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र व गुजरात से भी है। जनता एक्सप्रेस बंद होने के बाद लंबी दूरी की यात्रा में कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ते हैं। लोगों की समस्या को देखते इसे बहाल किया जाना चाहिए।
- रजत सिंगला, शहरवासी
-- -- -- -- -
त्योहारों के समय परिवारों के साथ बाहर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। बुजुर्गों और बच्चों के साथ ट्रेन बदलना काफी परेशानी वाला काम है। जनता एक्सप्रेस पहले यात्रियों के लिए सीधी और सुविधाजनक सेवा थी। इसे पुराने ठहराव के साथ वापस चलाया जाना चाहिए।
- संजीव सिंगला, शहरवासी
-- -- --
रेलवे ने कोरोना के बाद कई ट्रेनें दोबारा शुरू कर दीं लेकिन जनता एक्सप्रेस अभी तक वापस नहीं आई। अगर रेलवे इस ट्रेन को फिर से चलाता है तो जाखल के साथ टोहाना, नरवाना और आसपास के यात्रियों को भी फायदा होगा। त्योहारी सीजन देखते हुए इसे चलाने की शुरुआत की जाए।
- हरविंद्र सिंह, किसान