फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for making Tohana a district intensifies, Annadata Kisan Union submits memorandum

Fatehabad News: टोहाना को जिला बनाने की मांग तेज, अन्नदाता किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Jan 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for making Tohana a district intensifies, Annadata Kisan Union submits memorandum
टोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए अन्नदाता किसान यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
टोहाना। टोहाना को जिला घोषित करने की मांग को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम आकाश शर्मा के प्रतिनिधि मुकेश बजाज को दिया गया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदा छोई ने बताया कि संगठन शीघ्र ही टोहाना से कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकालेगा। इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान टोहाना को जिला बनाने की मांग की ओर आकर्षित करना है।
विज्ञापन

सज्जन इंदा छोई ने क कि फतेहाबाद को जिला बनाए जाने से पहले टोहाना में जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताएं मौजूद थीं, बावजूद इसके टोहाना को जिला नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि टोहाना न केवल भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त है, बल्कि यहां विकास की अपार संभावनाएं भी हैं। उन्होंने टोहाना की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधन, मजबूत सड़क व रेल नेटवर्क, तेजी से विकसित होते औद्योगिक क्षेत्र, साथ ही सरकारी एवं निजी शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि टोहाना में निर्माणाधीन सात मंजिला अस्पताल, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, लघु सचिवालय, तहसील, नहरों का जाल, 100 से अधिक राइस मिलें, अनाज मंडियां और एक बड़ी सब्जी मंडी मौजूद हैं, जो इसे जिला बनाने के ठोस आधार प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

सज्जन इंदा छोई ने टोहाना की 500 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किया, जिसे लोदी वंश और तोमर वंश के समकालीन माना जाता है। यहां स्थित प्राचीन ऐतिहासिक बावड़ी टोहाना के गौरवशाली अतीत की साक्षी है। उन्होंने कहा कि टोहाना का चावल विदेशों तक निर्यात होकर देश का नाम रोशन कर रहा है। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदा छोई, मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान कृष्ण, अंकित जय किसान संगठन के प्रधान, महिला विंग प्रधान मुकेश कन्नड़ी, सोनू, मनजीत, अशोक, ममता, पूजा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed