फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for CMC increased after eye flu, over two days, 10 thousand drops will reach today

Fatehabad News: आई फ्लू के बाद बढ़ी सीएमसी की डिमांड, दो दिन से खत्म, आज पहुंचेगी 10 हजार ड्रॉप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for CMC increased after eye flu, over two days, 10 thousand drops will reach today
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आंखों की जांच करते हुए विशेषज्ञ
फतेहाबाद। बाढ़ के बाद जिले में आई फ्लू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल के नेत्र विभाग में 50 फीसदी ओपीडी आई फ्लू मरीजों से संबंधित है। इसके चलते अस्पताल में सीएमसी आई ड्रॉप्स की डिमांड बढ़ गई है। सिविल सर्जन कार्यालय ने 10 हजार आई ड्रॉप्स की डिमांड की थी जो कि पहुंच गई है और नागरिक अस्पताल में सोमवार को सप्लाई पहुंचेगी। नागरिक अस्पताल में पिछले दो दिन से सीएमसी दवाई खत्म थी। इंफेक्शन कम करने के लिए मरीज को ये दवाई दी जाती है। नागरिक अस्पताल में नेत्र की रोजाना 150 से 200 मरीजों की ओपीडी होती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंपों में 1082 नेत्र रोग संबंधित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि आई फ्लू वायरल इंफेक्शन है। इसके लक्षण 7 से 21 दिन तक रहते हैं। लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं। समय पर उपचार लेने पर लक्षण धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
विज्ञापन

चर्म रोग की के मरीज 3600 पार
स्वास्थ्य विभाग बाढ़ के चलते राहत शिविरों में कैंप लगवा रहा है। इन कैंपों में सबसे ज्यादा चर्म रोगी मिल चुके हैं। अब तक विभाग द्वारा 1492 कैंप लगाकर 17136 लोगों का चेकअप हो चुका है। इसमें चर्म रोग के 3654 मरीज मिले है। इसके अलावा बुखार के 1588, पेट संबंधित बीमारी के 709, नेत्र रोग से संबंधित 1082 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर लगातार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी बीमारी मिल रही है उसका उपचार दिया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि डेगूं और मलेरिया को लेकर सावधानी बरतें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed