फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deepotsav celebrated with great enthusiasm at GJU, students showcased their cultural skills

Fatehabad News: जीजेयू में दीपोत्सव की धूम, छात्राओं ने दिखाया सांस्कृतिक हुनर

Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated with great enthusiasm at GJU, students showcased their cultural skills

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई ने कहा है कि दीपावली का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की जीत है। डॉ. वंदना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल परिसर में आयोजित दीपोत्सव 2025 कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रजनी शर्मा उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता चीफ वार्डन प्रो. सुजाता सांघी ने की।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं के उत्साह और सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करते हैं और उनमें सहयोग व एकता की भावना को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला, रामायण पर आधारित नाट्य मंचन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गर्ल्स हॉस्टल-3 की कोऑर्डिनेटर डॉ. अनु गुप्ता एवं डॉ. वंदना नागल, गर्ल्स हॉस्टल- 3 की वार्डन ज्योति मेहता व गर्ल्स हॉस्टल प्राधिकरण का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में गर्ल्स हॉस्टल की डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. विनीता माथुर ने उपस्थित सभी अतिथियों, कोऑर्डिनेटर, वार्डन्स, समस्त हॉस्टल स्टाफ और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed