फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   death, clerk, dead body, house, fatehabad

सरकारी स्कूल के क्लर्क का शव घर से बरामद, शरीर पर चोटों के निशान

Fri, 20 Sep 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
death, clerk, dead body, house, fatehabad
फतेहाबाद। हंस कॉलोनी में गर्ल्स कॉलेज के पीछे स्थित एक मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव भिरडाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लर्क राजबीर के रूप में हुई है। जिस घर से शव बरामद हुआ है, वो इसी घर में अपने बीवी-बच्चों के साथ रहता था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नारनौंद के गांव राखीगढ़ी का रहने वाला राजबीर गांव भिरडाना के सरकारी स्कूल में नौकरी करता था और किराए पर हंस कॉलोनी में मकान लेकर रह रहा था। बताया गया है कि राजबीर शराब का आदी था। आसपास के लोगों की मानें तो कल भी उसने शराब पी हुई थी और उसका अपनी पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह वह घर में मृत पाया गया। उसके पांव पर चोटों के निशान भी थे। हालांकि इस बारे में कोई रिश्तेदार या परिजन खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एसएचओ यादविन्द्र सिंह ने बताया कि रात को राजबीर सो गया था और सुबह उसका शव घर में ही मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी सुमन प्राइवेट जॉब करती है और उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed