फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of young man found, accused of murder

Fatehabad News: युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found, accused of murder
बिट्टू का फाइल फोटो। 
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के दमकोरा रोड स्थित नर्सरी में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाइक के साथ-साथ युवक के पास इंजेक्शन मिलने से पहले नशे की ओवरडोज की आशंका जताई गई। मगर बाद में युवक के परिजनों ने मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता राजबीर के बयान पर नामालूम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक आईटीआई पास था और उसका एक भाई व बहन भी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी 22 वर्षीय बिट्टू रविवार देर शाम को खाना खाने के बाद घर से गया था। सुबह के समय परिजनों के पास सूचना आई कि बिट्टू का शव नर्सरी में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो बिट्टू के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री के घर पहुंचे परिजन तो हुई कार्रवाई

मृतक के परिजनों के अनुसार बिट्टू के शव पर चोट के निशान थे। मगर पुलिसकर्मी उनकी बात नहीं सुन रहे थे। इसके बाद वे पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के घर पहुंचे। जहां पंचायत मंत्री के भाई विनोद के समक्ष पूरी बात को रखा तो उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पंचायत मंत्री के भाई के आश्वासन के बाद एसएचओ शादीराम स्वयं नागरिक अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। इस बारे में मृतक बिट्टू के जीजा सरदारा राम ने बताया कि बिट्टू नशा नहीं करता था। किसी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करके नशा दिया होगा, इसलिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस बारे में थाना शहर प्रभारी शादीराम ने बताया कि दमकोरा रोड स्थित नर्सरी के पास से बिट्टू का शव बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव के पास नशे के इंजेक्शन व सीरिंज मिलने के मामले में एसएचओ ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed