फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC will hear the problems of three wards of Fatehabad city by holding an open court from March 28

डीसी 28 मार्च से खुला दरबार लगाकर सुनेंगे फतेहाबाद शहर के तीन वार्डों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DC will hear the problems of three wards of Fatehabad city by holding an open court from March 28
फतेहाबाद। नगर परिषद में चक्कर काटने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान न होने पर लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर के वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त 28 मार्च से खुला दरबार लगाने जा रहे है। खुला दरबार नगर परिषद कार्यालय के बैठक हाल में लगाया जाएगा। इसमें रोजाना तीन वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 1 से लेकर 27 तक शेड्यूल नगर परिषद कार्यालय ने जारी कर दिया है। रोजाना सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक उपायुक्त तीन वार्डों की समस्याएं सुनेंगे। खुला दरबार 28 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक चलेगा। नगर परिषद कार्यालय की तरफ से जारी हुए पत्र के अनुसार उपायुक्त की अध्यक्षता में खुला दरबार लगाया जा रहा है। जिसमें वार्ड स्तर पर उपायुक्त समस्याएं सुनेंगे। वार्ड के लोग बिजली, सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, भवन निर्माण असेसमेंट, टूटी गलियां व विकास कार्य को लेकर समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

खुला दरबार का ये है शेड्यूल
वार्ड दिन
वार्ड 1 से 3 28 मार्च
वार्ड 4 से 6 29 मार्च
वार्ड 7 से 9 30 मार्च
वार्ड 10 से 12 31 मार्च
वार्ड 13 से 15 1 अप्रैल
वार्ड 16 से 18 4 अप्रैल
वार्ड 19 से 21 5 अप्रैल
वार्ड 22 से 24 6 अप्रैल
वार्ड 25 से 27 7 अप्रैल
9 माह पहले खत्म हो चुका है कार्यकाल
नगर परिषद के चेयरमैन और पार्षदों का कार्यकाल 9 माह पहले खत्म हो चुका है। जून माह में कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद शहर की नई वार्डबंदी भी हो चुकी है। पहले शहर में 25 वार्ड थे जिनकी संख्या बढ़कर 27 हो चुकी है। शहर में सबसे ज्यादा समस्या प्रॉपर्टी आईडी में गलतियां, सफाई और स्ट्रीट लाइटों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आमजन की समस्याओं के लिए नगर परिषद कार्यालय में वार्ड स्तर पर खुला दरबार लगाया जा रहा है। जिसमें उपायुक्त वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed