{"_id":"122412e7f6200e78c01247772ceccfbd","slug":"dav-school-principal-suspended-ratia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल रतिया के प्रिंसिपल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी स्कूल रतिया के प्रिंसिपल सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल पर अध्यापिका द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाने के बाद स्कूल मैनेजमेंट द्वारा गठित की गई कमेटी ने मामले की जांच की। कमेटी ने स्कूल के प्रिंसिपल संजय चुघ को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह स्कूल की सीनियर अध्यापिका जगदीप कौर को स्कूल का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
28 अगस्त को डीएवी स्कूल की एक अध्यापिका ने पुलिस को शिकायत देकर एक आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रिंसिपल संजय चुघ पिछले कुछ माह से उस पर बुरी नियत रखते हैं तथा अपने दफ्तर में बुलाकर उससे न केवल छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर प्रिंसिपल पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। यह मामला मीडिया में आने के बाद दिल्ली से डीएवी मैनेजमेंट ने अपनी एक जांच कमेटी को रतिया भेजा था। कमेटी जांच करने के लिए स्कूल आई थी तो इस दौरान स्कूली बच्चाें के अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर धरना देकर प्रिंसिपल के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
जिसके पश्चात जांच कमेटी ने सभी पक्षों के बयान कलमबद्ध किये थे। इस मामले में चल रही जांच के दौरान डीएवी मैनेजमेंट द्वारा प्रिंसिपल संजय चुघ को सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या कहते है क्षेत्रीय अधिकारी
डीएवी संस्था के क्षेत्रीय अधिकारी धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया की उच्च कमेटी के आदेश पर प्रिंसिपल संजय चुघ को सस्पेंड कर दिया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके तथा व प्रिंसिपल के खिलाफ अभी भी मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया की फिलहाल उनकी जगह सीनियर अध्यापिका जगदीप कौर को स्कूल का चार्ज दिया गया है