{"_id":"6a6e2b3bc4948d7d26036dc7","slug":"daughters-proved-their-mettle-in-the-wrestling-arena-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158480-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुश्ती के रण में बेटियों ने मनवाया पराक्रम का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुश्ती के रण में बेटियों ने मनवाया पराक्रम का लोहा
Sat, 01 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भोड़िया खेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को घोषित करते रेफरी। शिक्ष
फतेहाबाद। भोड़ियाखेड़ा के खेल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-17 और 19 बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अंडर-19 बालिका वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निरंजना ने प्रथम और जीएमएमसीएस लहरियां की लवप्रीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम वर्ग में जीएमएसएसएस फतेहाबाद की कविता विजेता रहीं जबकि धारसूल की तमन्ना उपविजेता बनीं।
55 किलोग्राम वर्ग में जीएसएसएस पारता की अर्चना देवी और 57 किलोग्राम वर्ग में आरडीएम कॉन्वेंट स्कूल की सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया। 62 किलोग्राम वर्ग में पायनियर कॉन्वेंट स्कूल की अनुष्का विजेता रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना की स्नेहा प्रथम और सतलुज पब्लिक स्कूल भट्टू की आरजू द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
43 किलोग्राम वर्ग में जॉन वेस्ली कॉन्वेंट स्कूल की बिट्टू विजेता बनीं जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिरथला की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 46 किलोग्राम वर्ग में पिरथला की कोमल प्रथम और सतलुज पब्लिक स्कूल भट्टू की ज्योति द्वितीय रहीं। 49 किलोग्राम वर्ग में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिरथला की आरती ने प्रथम और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल की रामप्रीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
53 किलोग्राम वर्ग में एसएसएम एसजीएसएसएस सनियाना की जसमीत कौर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथवान की रेनू रानी द्वितीय रहीं। 57 किलोग्राम वर्ग में आशीर्वाद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अमनदीप कौर विजेता बनीं। 61 किलोग्राम वर्ग में शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गृतिका प्रथम और जीएसएसएस धारसूल कलां की पलक द्वितीय रहीं।