फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Danger of swine flu, demand for 900 tablets of Tamiflu, employees will get vaccinated

Fatehabad News: स्वाइन फ्लू का खतरा, टेमीफ्लू की मांगी 900 टैबलेट, कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Danger of swine flu, demand for 900 tablets of Tamiflu, employees will get vaccinated
फतेहाबाद। स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग ने उपचार को लेकर टैबलेट की मुख्यालय को डिमांड भेजी है। विभाग ने 75 एमजी की 500 और 30 एमजी की 400 टैबलेट की डिमांड की है। हालांकि बच्चों के लिए सिरप होने का विभाग ने दावा किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में तैनात कर्मचारियों और उपचार करने वाले डॉक्टर व कर्मचारी को इन्फ्लूएंजा वैक्सीन बचाव के लिए लगाएगा। वैक्सीन की भी विभाग ने डिमांड की है। स्वाइन फ्लू मरीज के उपचार को लेकर भी अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है। अगर मरीज को खांसी और बुखार के लक्षण हैं तो उसे बेसिक उपचार दिया जाएगा। अगर ज्यादा खांसी और बुखार तेज है तो उसे टेमीफ्लू टैबलेट दी जाएगी। अगर मरीज को बुखार तेज और गंभीर बीमारी यानि सांस लेने में दिक्कत, किडनी में दिक्कत आदि से भी पीड़ित है तो उसका टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
कोट
स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट है। मुख्यालय के पास दवाइयों को लेकर डिमांड भेजी गई है। हालांकि जिले में दवाई का स्टॉक मौजूद भी है। लोगों से भी अपील है कि अगर लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed