फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Damage to crops and tubewells due to canal breakage, farmers demanded compensation

Fatehabad News: नहर टूटने से फसलों और ट्यूबवेल को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

Mon, 20 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops and tubewells due to canal breakage, farmers demanded compensation
भट@टू के गदली में नहर टूटने से खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर फतेहाबाद में अधिकारियों को
फतेहाबाद। भट्टू के गांव गदली में खेड़ी माइनर नहर टूटने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से इसकी स्पेशल गिरदावरी करवा मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा और सरपंच सुनीता देवी के नेतृत्व में किसान उपायुक्त से मिलने फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपकर तुरंत प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा किसानों ने सिंचाई विभाग के एसई को भी मांगपत्र सौंपा है। प्रधान विष्णुदत्त व सरपंच सुनीता ने कहा कि रविवार को खेड़ी माइनर के टूटने से कई एकड़ गेहूं और सरसों की फसल भूमि पानी में डूब गई। इससे कई किसानों की फसल 100 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पानी से करीब 10 ट्यूबवेल को भी नुकसान हुआ है। कई किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में जिला प्रशासन पंपों के हर्जाने सहित फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा प्रदान करने के साथ ही खेतों में भरे पानी की निकासी का तुरंत प्रबंध किया जाए। किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा प्रदान कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 10 एकड़ खाल को तुरंत ठीक करवाया जाए और जिन किसानों ने पंचायती भूमि ठेके पर ले हुई है, उनको भी मुआवजा प्रदान किया जाए। इस अवसर पर गोशाला के प्रधान राजवीर बैनीवाल, राजीव गोदारा एडवोकेट, पुनीत कुमार, शैलेन्द्र, नंदलाल, पृथ्वी सिंह, सतपाल, पवन कुमार, सुधीर, सरजीत, हरबंस कुमार, रोहताश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed