फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   cutting tree, bloody clash between two sides, oldman dead, 17 injured, police, fatehabad

कीकर का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, 17 घायल

Mon, 04 Nov 2019 07:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
cutting tree, bloody clash between two sides, oldman dead, 17 injured, police, fatehabad
अकांवाली में हुए संघर्ष में घायल फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर स्थित गांव अकांवाली में सोमवार सुबह कीकर के पेड़ को काटने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठियां व डंडे चले। इस संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के 18 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मंगल सिंह के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन मृतक मंगल सिंह के परिजन जोगा सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में उनके घर के पास सरकारी जमीन पर कीकर का पेड़ था, लेकिन दूसरे पक्ष के गुरप्रीत सिंह व उसके परिजनों ने वह पेड़ काटकर मंगल सिंह के घर के आगे रख दिया जिसके कारण उसके घर का रास्ता बंद हो गया। जोगा सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने ऐतराज जताया तो गुरप्रीत सिंह व उसके परिजनों ने लाठियों-गंडासियों से उस पर हमला कर दिया और इस संघर्ष में मंगल सिंह के सिर पर गहरी चोट आई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगल सिंह के अलावा जोगा सिंह, मुख्तयार सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, सुखा व रविन्द्र घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष के गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार रात को पेड़ काटा गया था और पेड़ उनकी जमीन पर था। लेकिन मंगल सिंह व उसके परिजनों ने पहले रात को उस पर हमला कर दिया। बाद में वो अपने घर पर चले गए, लेकिन सुबह फिर से वो अपने साथियों के साथ उनके घर पर आ गए और हमला कर उन्हें व परिजनों को घायल कर दिया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनपर हुए हमले में उसका दादा सुखचैन सिंह, पिता गुरमीत सिंह, माता कुलदीप कौर, चाचा हरप्रीत सिंह व बलविंद्र सिंह, सतपाल, मनप्रीत, सुखविंद्र व बलबीर सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed