{"_id":"6207cffd66ef25751d42f819","slug":"theft-in-the-gurudwara-of-salamkheda-village-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सालमखेड़ा के गुरुद्वारे में दानपात्र और लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर नकदी चुराई, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: सालमखेड़ा के गुरुद्वारे में दानपात्र और लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर नकदी चुराई, वारदात सीसीटीवी में कैद
Sat, 12 Feb 2022 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:49 PM IST
सार
सालमखेड़ा के गुरुद्वारा में हजारों की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी ने दान पात्र तोड़कर नकदी चुराई व लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर 3200 रुपये निकाले।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव सालमखेड़ा के गुरुद्वारे में दानपात्र और लाइब्रेरी के मेज की दराज तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा साहिब में अंजाम दी गई चोरी यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि 10 फरवरी की रात करीब सवा 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में दीवार फांद कर घुसा। आरोपी ने मुख्य यानी वर्तमान दरबार हाल को खोलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। उसके बाद निर्माणाधीन नई इमारत में लगी मिनी दान पेटिका तोड़कर उसमें से नकदी निकाल ली जो कि लगभग दो से चार हजार रुपये प्रति माह निकलती है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने लाइब्रेरी में पहुंचा जहां रखी मेज की दराज तोड़कर 3200 रुपये निकाल लिए। ये रुपये कमेटी सचिव ने मेज की दराज में रखे थे। प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि खुशकिस्मती यह रही कि मेन दरबार हाल का दरवाजा न खुलने से बेअदबी की बड़ी घटना होने से बच गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन