फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The thief took the doctor's wife's best friend

डाक्टर की पत्नी की सहेली ही निकली चोर

Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 शहर फतेहाबाद की पॉश कॉलोनी मॉडल टाऊन में 13 नवंबर की दोपहर को पंजाबी सभा अस्पताल के डाक्टर अमित आहूजा के घर में हुई चोरी के मामले को पुलिस की जांच पहले ही चोरी का खुलासा हो गहया।  आहूजा ने अपने एक मित्र डाक्टर अमित अरोड़ा की मदद से चोर को ढूंढ निकाला।

चोरी आहूजा की पत्नी की सहेली स्वाति ने की थी। स्वाति का इनके घर आना जाना था। फिलहाल इस मामले में शहर पुलिस ने आरोपी स्वाति के खिलाफ 454/380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 मॉडल टाऊन में रहने वाले अमित आहूजा की पत्नी ने 13 नवंबर को देर शाम अलमारी खोली तो उसमें से उसके लगभग 15 तोले के सोने के गहने व 4600 रुपये की नगदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना से घर में कोहराम मच गया। डा. अमित आहूजा ने घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले नेत्र सर्जन डा. अमित अरोड़ा से संपर्क किया और उन्हें सारे मामले की जानकारी दी। पूरी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
खुद ही चोर को ढूंढना शुरू कर दिया :
डॉ. अमित आहूजा अपने मित्र के साथ मिलकर चोर को ढूंढना शुरू किया।

 सबसे पहले चोरी के समय को जांचा तो पाया कि चोर ने शुक्रवार को प्रात: दस से लेकर 12 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया है। डा. आहूजा ने अपने घर के रास्ते पर मौजूद सरस्वती अकेडमी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया की उनकी पत्नी की महिला मित्र स्वाती शर्मा शुक्रवार की दोपहर को गली में गुजरती नजर आई।

स्वाति शर्मा के हाथ में पर्स भी था। डा. अमित आहूजा को यह पक्का हो गया की घटना के पीछे हो ना हो स्वाति शर्मा का ही हाथ है।
खुद चोर का ही आ गया फोन :
डा. अमित आहूजा सीसीटीवी फूटेज से मिली जानकारी के बाद अपनी पत्नी की महिला मित्र स्वाति शर्मा से बात करने की सोच ही रहे थे कि खुद स्वाती शर्मा का फोन उनकी पत्नी के पास आया।

आशा आहूजा ने स्वाति शर्मा से पूछा की क्या वह शुक्रवार को उनके घर आई थी तो उसने साफ मना कर दिया।

इस पर आशा आहूजा के मोबाइल पर फिर स्वाति शर्मा का फोन आया तो डा. अमित आहूजा ने बात की और उससे
कहा कि तुम हमारे घर शुक्रवार की दोपहर को आई थी और तुमने इस रंग के कपड़े पहन रखे थे तुम्हारे हाथ में पर्स भी था।

डा. अमित आहूजा के यह कहने पर स्वाति शर्मा ने चोरी का राज उगल दिया और माफ करने की शर्त पर बताया की उसके घर में आर्थिक संकट के चलते उसने यह चोरी की।

स्वाति शर्मा ने डा. आहूजा को बताया की उसने उनके घर से चुराया सोना हिसार की एक फर्म के पास गिरवी रख कर पैसे ले लिए हैं। स्वाति शर्मा ने कहा कि वह हिसार से सोना लाकर उन्हें लौटा देगी।
ऐसे दिया चोरी की घटना को अंजाम :
स्वाति शर्मा डा. अमित आहूजा की पत्नी सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स आशा आहूजा की पुरानी सहेली थी। स्वाति शर्मा का डा. आहूजा के घर आना जाना था।

स्वाति शर्मा को घर की सारी चाबियां व अलमारी में रखे गहनों के बारे में पूरी जानकारी थी। डा. आहूजा प्रतिदिन प्रात: अपनी ड्यूटी पर पंजाबी सभा अस्पताल चले जाते थे और उनकी पत्नी आशा आहूजा अपनी ड्यूटी पर सरकारी अस्पताल चली जाती थी।

ये लोग घर की चाबियां लॉक करने के बाद घर के एक कोने पर छुपा कर रख जाते थे। इस बारे में स्वाति शर्मा को पुरी जानकारी थी।

स्वाति शर्मा शुक्रवार को 11 बजे के लगभग डा. अमित आहूजा के घर आई और बड़े आराम से घर का दरवाजा खोलने के बाद अलमारी का लॉक खोल कर गहने व नगदी लेकर चलती बनी।

स्वाति शर्मा ने चोरी करने के बाद अलमारी को पहले की भांति लॉक कर दिया और घर के दरवाजे को भी लॉक कर चाबी को रख कर चलती बनी।

मंगलसूत्र नहीं चुराया :
स्वाति शर्मा ने अलमारी में बाक्स में रखे सारे गहने तो चुरा लिए लेकिन उसने अपनी सहेली का गहनों के बीच रखा सोने का मंगलसूत्र नहीं चुराया। मंगलसूत्र का नहीं चुराया जाना भी डा. अमित आहूजा व उनकी पत्नी को चक्कर में डाले हुए था।

पुलिस ने केस दर्ज किया :
शहर फतेहाबाद पुलिस ने डा. अमित आहूजा की शिकायत पर अंजलि कॉलोनी निवासी स्वाति शर्मा पत्नी अभिषेक शर्मा के विरुद्ध चोरी के आरोप में धारा 454/380 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed