{"_id":"58cad21f4f1c1b6e2132a05c","slug":"the-only-brother-hanged-in-the-house-jakhal-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते भाई ने घर में लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इकलौते भाई ने घर में लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की नई बस्ती में एक नवयुवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की। परिजनों के अनुसार चार साल पहले युवक के पिता घर से बिना किसी को कुछ बताए चले गए थे। जिसके बाद से युवक परेशान रहने लगा था और आजिज आकर उसने यह कदम उठाया। मृतक युवक की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत के तहत मामला दर्ज शव का टोहाना के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन
जाखल गांव की नई बस्ती निवासी आशा रानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा मोहित उनके साथ रहता था। बुधवार शाम को उसके घर पर रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात को खाने के बाद सभी अपने अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। मोहित भी घर के ऊपर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह करीब 7 बजे जब परिजन मोहित को उठाने के लिए ऊपर कमरे में उठाने के लिए गए तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस थाना में दी गई। थाना प्रभारी हरबंस लाल, एएसआई सुरेश कुमार सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे की जांच की तो कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन