फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   suicide case

भूषण के सुसाइड नोट की लिखावट का होगा मिलान

Fri, 05 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद) Updated Fri, 05 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से तंग दुकानदार के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में मृतक भूषण के घर से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन लैब भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इन जरूरी कागजातों मे मृतक द्वारा लिखी गई कोई डायरी, बैंक की कापी व अन्य किसी सरकारी कागजात पर किए गए हस्ताक्षर जटाए जाएंगे, जिन्हें लैब में भेजकर सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि भूषण गुप्ता ने पैसों के लेन-देन के मामले मे ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक भूषण ने दो आदमियों के खिलाफ सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट तथा मृतक के छोटे भाई की शिकायत के आधार पर शहर के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।  थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटा रही है।
विज्ञापन


क्या लिखा था सुसाइड नोट में
मृतक भूषण कुमार ने सुसाइड नोट में उसकी मौत के जिम्मेवार सुभाष व भूपेंद्र सिंह ठहराया था। इसमें लिखा था कि सुभाष ने उससे 95 लाख रुपये एक प्लॉट के हड़प लिए, जिस कारण वह पिछले दो साल से परेशान था। यहां तक कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं, भूपेंद्र से दस लाख कमेटी और पांच लाख रुपये नकद का लेनदेन है, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। इस कारण उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed