फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scuffle between shopkeeper and city council employees in Fatehabad

Fatehabad: दुकानदार और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हाथापाई, दुकानें बंद कर थाना रोड़ पर लगाया जाम

Wed, 14 Jun 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 02:22 PM IST
सार

जिला नगर आयुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को सप्ताह में सोमवार और बुधवार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रखे है। सोमवार को नगर परिषद अधिकारियों ने कर्मचारियों को साथ लेकर हिसार रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, सन्यास आश्रम रोड पर अभियान चलाया था। इस दौरान जवाहर चौक और सन्यास आश्रम रोड पर विरोध हुआ।

विज्ञापन
Scuffle between shopkeeper and city council employees in Fatehabad
दुकानदार और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद नगर परिषद ने बुधवार को शहर के जवाहर चौक से थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। थाना रोड पर दुकानदारों ने इसका विरोध किया और ट्रॉली में रखे सामान को जबरदस्ती उतारने का प्रयास किया। इस दौरान दुकानदार और कर्मचारियों में हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


दुकानदार बोले, एक फुट पर रखे सामान को उठा रहे
दुकानदारों ने सफाई दरोगा के साथ धक्का-मुक्की लेकिन पुलिसकर्मियों ने मामला बड़ने से रोक लिया। नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाते हुए कार्यालय में चले गए लेकिन गुस्साए दुकानदारों ने थाना रोड पर सामान रखकर जाम लगा दिया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


रोकने पर कर्मचारी कर रहे गाली-गलौज
दुकानदार सुशील भाटिया, अशोक कुमार, रामकुमार ने कहा कि उन्होंने दुकानों से एक-एक फुट आगे ही सामान रखा है और नगर परिषद कर्मचारी गुंडागर्दी करते हुए जबरदस्ती उठाकर ले गए और रोकने पर गाली-गलौज कर रहे है। हालात ये है कि दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे है। करीब आधा घंटा तक थाना रोड पर जाम रहा। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोले, कभी पुलिसकर्मी करते है तंग तो कभी नगर परिषद कर्मचारी
जाम लगा रहे दुकानदारों ने कहा कि कभी उन्हें आकर पुलिसकर्मी तंग करते है तो कभी नगर परिषद कर्मचारी आकर तंग करते है। नगर परिषद कर्मचारियों को जो मंथली देते है उनका सामान नहीं उठाया जा रहा है। पीली पट्टी लगाई गई थी उससे बाहर दुकानदार सामान नहीं रख रहे है फिर भी तंग किया जा रहा है।


सोमवार को भी हुआ था विरोध
जिला नगर आयुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को सप्ताह में सोमवार और बुधवार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रखे है। सोमवार को नगर परिषद अधिकारियों ने कर्मचारियों को साथ लेकर हिसार रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, सन्यास आश्रम रोड पर अभियान चलाया था। इस दौरान जवाहर चौक और सन्यास आश्रम रोड पर विरोध हुआ था। इस दौरान दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed