{"_id":"4477ed8a82d9d6fb28cf671f369a6da5","slug":"rep-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठीं कक्षा के बच्चे से कुकर्म, वीडियो क्लीपिंग बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छठीं कक्षा के बच्चे से कुकर्म, वीडियो क्लीपिंग बनाकर किया ब्लैकमेल
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में छठी कक्षा के नाबालिग बालक के साथ कुकर्म कर उसकी वीडियो क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है।
शुक्रवार को बच्चे ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने बच्चे की बयान दर्ज कराने के लिए जांच अधिकारी की नियुक्त कर दी है।
सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती नाबालिग बच्चे व उसके परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा छठीं कक्षा का छात्र है और रतिया में पढ़ने जाता है और करीब दो माह पूर्व उनके पड़ोस का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर रोझावाली नहर पर ले गया। बच्चे ने बताया कि नहर पर दो युवक पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
बच्चे ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए बारी-बारी से कुकर्म किया और तीसरे युवक ने घटना की वीडियो बनाई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे ने बताया कि इस घटना के कुछ समय बीत जाने के बाद उक्त आरोपियों ने उसकी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ पुन: बीते शनिवार को दोबारा कुकर्म किया।
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद अक्सर पीड़ित बच्चा सहमा हुआ रहने लगा और स्कूल जाने में भी आनाकानी करने लगा था। परिजनों ने कई बार बच्चे को डर के बारे में पूछा लेकिन बच्चे ने घर पर कुछ नहीं बताया।
शुक्रवार को बच्चा स्कूल जाने में आनाकानी करने लगा तो परिजन के पूछने पर बच्चे ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया जिस पर परिजनों ने उपचार के लिए बच्चे को रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिसकर्मी बच्चे के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे।