फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   kulfi eating loot case, cctv footage realease, fatehabad

पीड़ितों ने जारी की बदमाशों की ताजा तस्वीरें

Mon, 18 Jul 2016 01:02 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 18 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
kulfi eating loot case, cctv footage realease, fatehabad
सीसीटीवी - फोटो : demo
बीते 18 जून को लाल बत्ती चौक स्थित एक कुल्फी की दुकान से एक महिला ममता शर्मा से साढ़े तीन लाख की नकदी छीनने के मामले में महिला के परिजनों ने आरोपियों की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। परिजनों ने ये फोटो शहर के एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी से हासिल की है। इस फोटो में दोनों अपराधियों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। ममता शर्मा के भाई मोहित शर्मा का कहना है कि उन्होंने पुलिस को भी ये तस्वीर उपलब्ध करवा दी हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों युवकों के फोटो पंजाब और आसपास के जिलों में भी भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब की जेलों में भेजी गई सीआईए की टीम
एसपी नरवाल ने बताया कि इस मामले के आरोपियों की पहचान के लिए सीआईए की टीम इंस्पेक्टर दलीप के नेतृत्व में पंजाब की विभिन्न जेलों में भेजी गई कि कहीं दोनों आरोपी पंजाब के किसी जेल से जंपर या अपराधी ना हों। हालांकि, पुलिस कप्तान ने माना कि अभी तक इस दिशा में उन्हें कोई खास लीड नहीं मिली है।
विज्ञापन


यह था मामला
18 जून को स्थानीय निवासी ममता शर्मा ने नेशनल हाईवे स्थित यूनियन बैंक और इलाहाबाद बैंक से तकरीबन साढ़े तीन लाख की नकदी निकालने के बाद पैदल चलते एक दुकान पर कुल्फी खाने लगी। इसी दौरान एक युवक ने उसका पैसों से भरा थैला उठा लिया और बाहर बाइक पर तैयार खड़े दूसरे युवक के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति आयोग ने सिर्फ मामले की जानकारी मांगी थी, करवा दी मुहैया
एसपी ओपी नरवाल ने चितैन आत्महत्या मामले में अनुसूचित जाति आयोग द्वारा नोटिस मिलने की बात पूछे जाने पर कहा कि यह नोटिस नहीं था। आयोग के चेयरमैन ईश्वर सिंह ने पुलिस विभाग से इस मामले की विस्तृत जानकारी मांगी थी, जो उनको उपलब्ध करवा दी गई थी। एसपी ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है, अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed