फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Youth returned from Uttarakhand and Malaysia arrested in cyber crime case

Haryana: साइबर क्राइम मामले में उत्तराखंड और मलयेशिया से लौटे युवक गिरफ्तार, 39 लाख रुपये की ठगी का केस

Thu, 22 Aug 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 10:17 PM IST
सार

ऑनलाइन लक्ष्य पूरा करने के नाम पर युवक के साथ 39 लाख रुपये की ठगी की गई थी। मामले में एक युवक पहले ही सात दिन के रिमांड पर है, पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Haryana: Youth returned from Uttarakhand and Malaysia arrested in cyber crime case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन लक्ष्य पूरा करने के नाम पर कमीशन देने का लालच देकर युवक से 39 लाख रुपये ठगने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग निवासी दिव्यांशु व पंजाब के गांव तुरां जिला जालंधर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि मनीष मलयेशिया में रहता था और दो माह पहले ही पंजाब लौटा था। मनीष के कहने पर रिजुल ने चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। मनीष के तीन और साथी शामिल हैं जो कि मलयेशिया में रहते हैं। आरोपी दिव्यांशु रिजुल का दोस्त है और दोनों ने मिलकर चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन


इस मामले में एक आरोपी लुधियाना निवासी रिजुल वालिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वह फिलहाल सात दिन के रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के तार मलयेशिया और चीन से जुड़े हैं। रिजुल वालिया ने मलयेशिया रहने वाले चार दोस्तों के कहने पर चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 7 मई को मामला दर्ज किया था। शिकायत में गांव हमजापुर निवासी जरनैल सिंह ने बताया था कि उसके टेलीग्राम एप पर मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि अगर वह ऑनलाइन काम करना चाहता है तो कंपनी की वेबसाइट महिन्द्रानाउ डॉट कॉम और वर्क महिन्द्रा डॉट काम पर उनकी प्रोपर्टीज को ऑनलाइन प्रमोट करना है। जिसके बदले में कंपनी उसे कमीशन देगी। इसके बाद उसने उक्त ऑनलाइन कंपनी को ज्वाइन कर लिया और काम शुरू कर दिया। इसके बाद टास्क पूरा करने के नाम पर उससे 29 मार्च से 5 अप्रैल तक कुल 39 लाख 16 हजार 610 रुपये जमा करवा लिए गए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो नहीं लौटाए। 


गांव हमजापुर निवासी व्यक्ति के साथ ठगी हुई है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसआई रामवीर सिंह ने सुराग जुटाते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की फिलहाल तफ्तीश जारी है। -सतीश कुमार, प्रभारी, साइबर क्राइम थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed