फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Private school operator committed suicide by shooting himself

Haryana: निजी स्कूल संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या, गाड़ी में मिला शव, खून निकलता देख बच्चों ने मचाया शोर

Thu, 18 Apr 2024 06:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

निजी स्कूल संचालक परिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। फतेहाबाद के मताना रोड का मामला है।

विज्ञापन
Haryana: Private school operator committed suicide by shooting himself
निजी स्कूल संचालक ने गोली मारकर की आत्महत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित सीमा संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक एडवोकेट राघव बत्रा ने गुरुवार दोपहर को गाड़ी में खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान करके नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और एडवोकेट और निजी स्कूल संचालक नागरिक अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


आत्महत्या के पीछे परिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा है। राघव बत्रा विवाद के चलते मॉडल टाउन में अपने पिता से अलग अंजलि कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। मामले के मुताबिक मॉडल टाउन हाल अंजलि कॉलोनी निवासी राघव बत्रा सुबह करीब 11 बजे अपनी गाड़ी लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोपहर को बीघड़ रोड से मताना रोड की तरफ एक गाड़ी को बच्चों ने देखा और रुपये मांगने के लिए गाड़ी के पास पहुंचे। गाड़ी के पास पहुंचे तो खून निकल रहा था। बच्चों ने शोर मचा दिया और काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर शव का एक्सरे करवाया जा रहा है ताकि पता चल सके कि गोली शरीर के किस हिस्से में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed