फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Armed youths attacked in government school in Fatehabad

Haryana: रतिया के मॉडल संस्कृति स्कूल में घुसे हथियारबंद युवक, तलवारें चलाकर मचाई दहशत

Fri, 01 Dec 2023 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर 7-8 युवकों ने रॉड, तलवारों से हमला  किया। हमले में प्रिंसिपल घायल हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Haryana: Armed youths attacked in government school in Fatehabad
वारदात सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया के मेन बाजार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार दोपहर को 7-8 हथियारबंद युवकों ने घुसकर प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में प्रिंसिपल को चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


हमले के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने रतिया शहर थाना में पहुंच कर हथियारबंद युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पूरी वारदात की स्कूल में लगे सीसीटीवी में फुटेज भी दिखी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बताया कि तीसरे पीरियड में दो आउट साइडर युवक स्कूल में घुस आए और आठवीं क्लास के पंजाबी पीरियड में पंजाबी अध्यापिका को कक्षा से एक विद्यार्थी को बाहर निकालने के लिए कहने लगा। जिस पर प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने उक्त युवकों को समझाकर स्कूल से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि इस बात से युवक खफा हो गए और एक घंटे बाद अपने 7-8 साथियों को अंदर वाले गेट से लेकर स्कूल में घुस गए। रॉड, तलवारें, चाकू लेकर प्रिंसिपल के रूम में घुस गए और वहां मौजूद प्रिंसिपल मनोज कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। जब वहां मौजूद दो स्टाफ सदस्यों ने प्रिंसिपल को बचाना चाहा तो उन पर भी हमला कर दिया। इन युवकों ने कमरे के बाहर पड़े हुए फर्नीचर से भी तोड़फोड़ की। इसके बाद धमकी देते हुए स्कूल से भाग गए।

विद्यार्थियों ने बन गया भय का माहौल
इस घटना के बाद स्कूल में खलबली मच गई। प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्य शहर थाना में पहुंचे और थाने में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। युवकों के हमले से स्कूल में डर का माहौल पैदा हो गया। तलवारें लेकर घुसे इन हमलावरों को देखकर विद्यार्थी सहम गए। प्रिंसिपल ने फिर से इन युवकों की ओर से हमला करने की आशंका जताई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी स्कूल में पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुट गई।


स्कूल प्रिंसिपल मनोज की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर नामालूम युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। -कंवर सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, शहर थाना रतिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed