फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   hang clerk, girls college, fatehabad

गर्ल्स कॉलेज के क्लर्क ने फंदा लगा दी जान

Thu, 23 Jun 2016 01:15 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 23 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
hang clerk, girls college, fatehabad
मामले की जांच करती पूलिस - फोटो : amar ujala
शहर के भाटिया कॉलोनी के पीछे खेत में मंगलवार देर रात को राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा के क्लर्क ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह खेत के सीरी ने मृतक के भाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने खेत में पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र के छुट्टी पर होने के कारण सिरसा से आई टीम ने अस्पताल में मृतक के शव की जांच की।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राजकुमार राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा में क्लर्क की पोस्ट पर कार्यरत था। यहां पर वह डीसी रेट पर काम कर रहा था। इससे पहले राजकुमार एमएम कॉलेज में क्लर्क के पद पर नौकरी करता था। वहां उसे रेगुलर नहीं किया गया। जहां से राजकुमार ने नौकरी छोड़ दी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह कुछ दिन पहले भोड़िया खेड़ा कॉलेज में क्लर्क लग गया। मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार रात को 11 बजे राजकुमार बिना कुछ बताए घर से चला गया और उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई की गई है। मृतक शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed